तेलंगाना पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सीएम चंद्रशेखर राव ने किया भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को हैदराबाद पहुंचे। यहां पर उन्होंने तेलंगना मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव से मुलाकात की।

सपा प्रमुख आज दोपहर प्रगति भवन में बीआरएस प्रमुख के साथ लंच किया इस मुलाकात से राजनीतिक गलियारों में उत्सुकता बढ़ा दी है। महाराष्ट्र में एनसीपी से अजित पवार की बगावत के बाद विपक्षी एकता पर भी उसका असर पड़ा है देश भर की सियासत गरमा गई है।
Recommended Video
महाराष्ट्र में हुई उलटफेर के बाद विपक्षी एकता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं वहीं मिशन 2024 के लिए पीएम मोदी के खिलाफ जुटा विपक्ष भी और संजीदा हो गया है।
इस सबके बीच सपा प्रमुख अखिलेश की तेलंगाना सीएम चंद्रशेखर के साथ हैदराबाद में ये बैठक अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि अखिलेश तेलंंगान सीएम से आगे की रणनीति को लेकर चर्चा कर सकते हैं।
सपा मुखिया अखिलेश यादव सोमवार की दोपहर 12.30 बजे बेगमपेट हवाईअड्डे पहुंचें जहां पर बीआरएस नेताओं ने उनका यहां भव्य स्वागत किया।
सपा अध्यक्ष से जब इस केसीआर से मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश ने कहा हम बात करने वाले हैं, इसके साथ ही उन्होंने कहा मुलाकात के बाद ही हम बता सकेंगे कि हमारी आपस में क्या बातचीज हुई। इसके साथ ही अखिलेश ने मिशन 2024 के विपक्षी दलों के एकजुट होने की बात दोहराई।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने तेलंगाना की राजधानी हैददराबाद पहुंचने के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव से मुलाकात को लेकर कहा "अभी मुलाकात है, मुलाकात के बाद कुछ कह पाऊंगा लेकिन लक्ष्य एक है कि हम सबको मिलकर भाजपा को हटाना है"।
सपा नेता संसदीय दल के नेता के केशव राव और लोकसभा नेता नामा नागेश्वर राव सहित बीआरएस सांसदों से भी मुलाकात की इसके बाद सभी सांसद शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। सोमवार की ही शाम सपा मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश आज शाम लखनऊ लौटेंगे।












Click it and Unblock the Notifications