अखिलेश-आजम के बीच खत्म हुई दूरियां! सपा प्रमुख ने दिल्ली के अस्पताल में की azam khan से मुलाकात

नई दिल्ली, 01 जून: समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव आज दिल्ली पहुंचे हैं। अखिलेश यादव ने यहां सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान से सर गंगाराम अस्‍पताल में मुलाकात की। अखिलेश ने आजम खान का हालचाल जाना। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनके साथ कपिल सिब्‍बल भी मौजूद रहे। बता दें, सीतापुर जेल से बाहर आने के बाद अखिलेश और आजम की यह पहली मुलाकात है। अखिलेश यादव ने आजम से मुलाकत के बाद तस्वीरें शेयर करते हुए कहा, 'अच्छी सेहत के लिए दुआएँ... आप जल्द अच्छे होकर आएं!'

Recommended Video

    Ganga Ram Hospital पहुंचे Akhilesh Yadav, Azam Khan से की मुलाकात | वनइंडिया हिंदी | #Politics
    sp chief akhilesh yadav met azam khan in delhi hospital

    सूत्रों के मुताबिक, आजम खान की हालत फिलहाल पूरी तरह स्थिर है। उन्‍हें रविवार को अस्‍पताल में नियमित स्‍वास्‍थ्‍य जांच के लिए भर्ती कराया गया था। इससे पहले सोमवार को जम्‍मू-कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री फारूख अब्‍दुल्‍ला ने आजम खान से अस्पताल में जाकर मुलाकात की थी। दरअसल, आजम खान के अखिलेश यादव से नाराजगी की खबरें सुर्खियों में हैं। सीतापुर जेल से बाहर आने के बाद लखनऊ जाने के बावजूद आजम ने अखिलेश यादव से मुलाकात नहीं की। इस बीच आजम खान ने मीडिया के जरिए अखिलेश पर तंज भी कसा। हालांकि, समाजवादी पार्टी लगातार ये दावा करती रही कि दोनों नेताओं के बीच कोई नाराजगी नहीं है।

    कांग्रेस नेता रहे कपिल सिब्‍बल को बतौर निर्दल उम्‍मीदवार राज्‍यसभा चुनाव के लिए समर्थन देकर आजम खान की नाराजगी दूर करने की कोशिश भी की है। दरअसल, कपिल सिब्बल ने ही बतौर वकील आजम खान को सु्प्रीम कोर्ट से जमानत दिलाई है। आजम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद बीते रविवार को नियमित स्‍वास्‍थ्‍य जांच के लिए सर गंगाराम अस्तपाल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उनकी हालत फिलहाल पूरी तरह स्थिर है। बुधवार को सपा प्रमुख दिल्ली पहुंचे। यहां सर गंगाराम अस्पताल में पहुंचकर आजम खान से मुलाकात की। माना जा रहा है कि अखिलेश और आजम की मुलाकात में कपिल सिब्बल की भूमिका बड़ी रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+