आजम खां की पत्नी ने लौटाया टिकट, मिल सकता है अमर सिंह को मौका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से अमर सिंह चर्चा का केंद्र बन गये हैं। दरअसल सपा ने आज अपने सभी 6 राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जिसमें अमर सिंह का नाम नहीं था। जिन लोगों का नाम जारी किया गया है उसमें प्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री आजम खां की पत्नी का नाम भी शामिल है। लेकिन आजम खां की पत्नि के राज्यसभा के टिकट ठुकरा देने से अमर सिंह के नाम की चर्चा एक बार फिर सबसे उपर है।

amar singh

जिन छह लोगों के नाम जारी किये गये हैं उनमें राम गोपाल यादव, नीरज शेखर, चंद्रपाल यादव, रवि प्रकाश वर्मा, जावेद अली खान और तंजीम फातिमा शामिल हैं। लेकिन सपा के इन नामों की घोषणा के कुछ ही समय के बाद बाद आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके बाद से ही अमर सिंह के नाम को लेकर चर्चा एक बार फिर जोरो पर है।

अमर सिंह के लिए मुलायम सिंह के दिल में हमेशा से ही एक अलग जगह रही है। ऐसे में संभावना है कि उन्हें एक बार फिर सपा के टिकट पर राज्यसभा में एंट्री मिल सकती है। वहीं तंजीम फातिम के टिकट वापसी की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+