तटीय कर्नाटक पर कमजोर पड़ा मानसून
बेंगलुरू। ये खबर हमारी टेंशन बढ़ा सकती है। ये खबर हमारे मानसून से जुड़ी है। दरअसल दक्षिण-पश्चिम मानसून तटीय कर्नाटक पर कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को कर्नाटक के अधिकांश तटीय और दक्षिणी आंतरिक इलाकों में बारिश और गरज के साथ फुहारें पड़ने की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानियों ने उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार जताए हैं। अधिकारियों ने कहा, "बेंगलुरू में बुधवार को आमतौर पर बादल छाने और गरज के साथ एक-दो फुहारें तथा छींटे पड़ने की संभावना है।"
शहर में मंगलवार को बारिश हुई। अधिकारियों ने कहा, "न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 28.3 के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।" बेंगलुरू में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications