योगी ने याद दिलाया, साउथ कोरिया की राजकुमारी का 2000 साल पुराना यूपी कनेक्‍शन, पढ़ें पूरी कहानी

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति मून जे इन ने नोएडा में सैमसंग के प्‍लांट का उद्घाटन किया। नोएडा सेक्‍टर 81 में सैमसंग का प्लांट लगने वाला है। इसमें करीब 4915 करोड़ का निवेश किया गया है। उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्याथ ने भाषण दिया। अपने भाषण में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दक्षिण कोरिया और यूपी को भावनात्मक रिश्ता है। 2000 साल पहले अयोध्या की रानी ने दक्षिण कोरिया के राजा से शादी की थी। आज हम आपके लिए लाए हैं इस बारे इतिहास की कुछ खास जानकारी-

योगी ने याद दिलाया साउथ कोरिया के साथ पुराना रिश्ता

भगवान राम की नगरी अयोध्या में साउथ कोरिया की महारानी हियो ह्वांग ओक के मेमोरियल का निर्माण किया जा रहा है। बताया जाता है कि कोरियाई राजघराने की पहली महारानी ओक का जन्म अयोध्या में हुआ था। 16 साल की उम्र में उन्हें एक सपना आया और वो अपने पति की तलाश में साउथ कोरिया पहुंची थीं। वहां जाकर उन्होंने साउथ कोरिया के राजा से शादी कर ली।

अयोध्या में बनाया जाएगा मेमोरियल

अयोध्या में बनाया जाएगा मेमोरियल

अयोध्या में राजकुमारी के मेमोरियल का निर्माण यूपी टूरिज्म कॉम्पिटीशन द्वारा करवा रहा है। इसके तहत देशभर के आर्किटेक्ट्स से डिजाइन मांगे गए हैं। जिसका आर्किटेक्ट्स का डिजाइन सिलेक्ट किया जाएगा, उस तरह से मेमोरियल का निर्माण किया जाएगा। डिजाइन में जीत हासिल करने वाले आर्किटेक्ट को 75 हजार और दूसरे नंबर पर आने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस बारे में रिजल्ट्स 26 जून को घोषित किए जाएंगे।

सुरीरत्ना साउथ कोरिया पहुंची और वहां के राजा सूरो से शादी कर ली

सुरीरत्ना साउथ कोरिया पहुंची और वहां के राजा सूरो से शादी कर ली

बताया जाता है कि दो हजार साल पहले अयोध्या की राजकुमारी सुरीरत्ना को 16 साल की उम्र में एक दिन सपना आया , जिसमें बताया गया था कि उन्हें समुद्र पार करने के बाद पति की प्राप्ति होगी। इस बात को जब उनके माता-पिता के साथ शेयर किया गया तो उन्हें हां कर दी और वो यात्रा पर निकल गई। नाव से सुरीरत्ना साउथ कोरिया पहुंची और वहां के राजा सूरो से शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+