17वीं लोकसभा का पहला सत्र 6 जून से हो सकता शुरू, राष्ट्रपति करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। देश में आम चुनाव के बाद 17वीं लोकसभा का पहला सत्र छह जून से शुरू होने की संभावना है और 15 जून को इसका समापन होगा। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण करने के अगले दिन 31 मई को नए मंत्रिमंडल की पहली बैठक के दौरान पहले संसद सत्र के शुरूआत की तिथि पर अंतिम फैसला होने की संभावना है। मोदी बतौर प्रधानमंत्री 30 मई को दूसरी बार शपथ ग्रहण करेंगे। इसमें सभी सांसदों को प्रोटेम स्पीकर के द्वारा शपथ दिलाई जाएगी।

sources says 17th Lok Sabhas first session is likely to start from June 6
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद सत्र के पहले दिन 6 जून को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। उसी दिन लोकसभा के एक सदस्य को भी स्पीकर नियुक्त किए जाने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि अस्थायी स्पीकर नव निर्वाचित सांसदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे और स्पीकर का चुनाव 10 जून को होने की संभावना है।लोकसभा अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी और इसका जवाब मोदी देंगे ।

राष्ट्रपति के ऑफिस की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 मई को शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे। नरेंद्र मोदी बीजेपी के ऐसे पहले नेता हैं जिन्हें प्रधानमंत्री के रूप में पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद दूसरी बार भी इस पद के लिए चुना गया है।

जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद नरेंद्र मोदी पूर्ण बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने वाले तीसरे व्यक्ति हैं। भाजपा से अटल बिहारी वाजपेयी भी लगातार दो कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री चुने गए थे लेकिन उनका पहला कार्यकाल सिर्फ एक साल सात महीने का रहा था। लोकसभा चुनाव में मोदी की प्रचंड जीत पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित कई वैश्विक नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+