जल्द टीवी पर लाइव देख सकेंगे सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही, मुख्य न्यायाधीश ने दी बड़ी जानकारी

नई दिल्ली, 17 जुलाई। लोकसभा और राज्यसभा में होने वाली कार्यवाही की तरह ही अब जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में होने वाली प्रोसीडिंग को भी टीवी पर लाइव देखा जा सकता है। भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने शनिवार को गुजरात उच्च न्यायालय की कार्यवाही की लाइव-स्ट्रीमिंग के वर्चुअल लॉन्च के दौरान कहा कि सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही की लाइव-स्ट्रीमिंग भी जल्द शुरू हो सकती है। न्यायमुर्ति एनवी रमना के मुताबिक लाइव-स्ट्रीमिंग से जुड़े लॉजिस्टिक्स पर काम किया जा रहा है। बता दें कि गुजरात हाई कोर्ट की सुनवाई सोमावार से लाइव होगी।

Soon the proceedings of the Supreme Court will be able to watch live on TV

मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने बैठक में आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट कुछ अदालतों की लाइव-स्ट्रीमिंग शुरू करने के बारे में सोच रहा है। वर्तमान में लोगों को मीडिया के जरिए कोर्ट की कार्यवाही के बारे में जानने को मिलता है, ऐसे में अगर अदालते लाइव होंगी तो लोगों के बीच जानकारी सही तरह से पहुंच सकेगी। कई बार लोगों तक गलत जानकारी पहुंचने से पीठ द्वारा की गई टिप्पणियों पर सवाल उठते हैं। कुछ लोग कोर्ट की टिप्पणी को गलत व्याख्याओं के साथ लोगों तक पहुंचाने के लिए उत्सुक हैं।

यह भी पढ़ें: World Day for International Justice 2021: सुप्रीम कोर्ट के वो बड़े फैसले, जिनकी विदेश में भी हुई चर्चा

मुख्य न्यायाधीश ने आगे कहा, 'लोगों तक पहुंचने वाली सीधी जानकारी के अभाव में गलत धारणाओं को पैदा होने का मौका मिलता है। अदालती कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग ऐसी बीमारी का सबसे अच्छा इलाज है। लोगों तक सूचना के प्रसार के लिए कार्यवाही की लाइव-स्ट्रीमिंग महत्वपूर्ण है, जो अनुच्छेद 19 का एक मुख्य पहलू भी है। इस तरह की सीधी पहुंच के माध्यम से लोग पूरी कार्यवाही और न्यायाधीशों की राय के बारे में सीधे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि इस दिशा में सावधानी के साथ कदम बढ़ाने की जरूरत है, कभी-कभी कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग दोधारी तलवार बन सकती है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+