एक SMS से ट्रेन में परोसा जाएगा आपकी पसंद का खाना
नयी दिल्ली। रेलवे में खाने की शिकायत एक मसला बनती जा रही है। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की शिकायत रही है कि रेलवे उन्हें अच्छा खाना नहीं परोसता। कभी खाने से कॉकरोच निकलता है तो कभी बासी खाना परोसने का मामला सामने आ जाता है।

ऐसे में इन शिकायतों से निपटने के लिए रेलवे में एक तरकीब सोच निकाली है। जल्द ही आप ट्रेन में सफर के दौरान अपना पसंदीदा खाना केवल एक एसएमएस के जरिए मंगवा सकेंगे। 25 सितंबर से कुछ चुनिंदा ट्रेनों में पॉयलट प्रोजेक्ट के तहत इस सर्विस को लॉन्च किया जा रहा है।
ये सुविधा रेलवे की ई-कैटेरिंग सर्विस का ही हिस्सा है। आईआरसीटीसी इस सर्विस के लिए कॉ-ऑर्डिनेट कर रहा है। रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक हमारा मकसद यात्रियों को खाने की ज्यादा चॉइस देना है। इस योजना के तहत यात्री को अपने पीएनआर नंबर के साथ मैसेज करना होगा जिसके बाद उसे टीम की तरफ से जवाब भी मिलेगा। जिसके बाद यात्री को पीएनआर स्टेटस और बर्थ पोजीशन जांचने के बाद टीम फोन करेगी और उससे खाने का ऑर्डर लिखेगी। खाने का पेमेंट डिलिवरी के वक्त देना होगा












Click it and Unblock the Notifications