जल्द आकाश में दोबारा उड़ान भरता हुआ दिखेगा जेट एयरवेज, इसलिए कंपनी को रोकना पड़ा था कामकाज?
नई दिल्ली। जेट एयरवेज के एक बार आकाश में उड़ने की उम्मीद बढ़ गई है, क्योंकि शनिवार को जेट एयरवेज के लेनदार क्रेडिटर्स कमिटी ने यूके की कालरॉक कैपिटल और यूएई के इंटरप्रेन्योर मुरारी लाल जालान के रेजोल्यूशन प्लान को मंजूरी दे दी है। यानी जेट एयरवेज के नए मालिक अब कालरॉक कैपिटल और मुरारी लाल जालान होंगे।

गौरतलब है कभी भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरलाइन कंपनी रही जेट एयरवेज को लेंडर्स के भारी कर्जे के चलते कामकाज ठप कना पड़ा था। जेट एयरवेज के पुराने मालिक नरेश गोयल को सेवा संचालित करने के लिए पैसों की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा था, जिससे अप्रैल, 2019 में उड़ान ठप हो गई थी, लेकिन एक साल से ज्यादा लंबे अंतराल के बाद अब एक बार फिर जेट एयरवेज को दोबारा उड़ान भरते हुए देखा जा सकेगा।

एयरलाइन के लेंडर्स की तरफ से नियुक्त रेज्योलूशन प्रोफेशनल आशीष छावछरिया ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि ई-वोटिंग शुक्रवार यानी 17 अक्टूबर 2020 को पूरी हो गई है और कमिटी ऑफ क्रेडिटर्स ने कोड के सेक्शन 30(4) के तहत मुरारीलाल जालान और फ्लोरिएन फ्रिट्श (Florian Fritsch) का रेज्योलूशन प्लान मंजूर कर लिया है।

छावछरिया ने बताया, "रेज्योलूशन प्रोफेशनल्स अब NCLT के मुताबिक कोड 30 (6) के तहत एप्लिकेशन फाइल कर रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी तो यह सदस्यों को भी दिया जाएगा। हालांकि जेट एयरवेज को पहले दो कंसोर्शियम से बोलियां मिली थीं। इनमें UK की कालरॉक कैपिटल और UAE के इंटरप्रेन्योर मुरारी लाल जालान शामिल थे। इसके अलावा हरियाणा की फ्लाइट सिमुलेशन टेक्नीक सेंटर, मुंबई की बिग चार्टर और अबूधाबी की इंपीरियल कैपिटल इनवेस्टमेंट्स भी शामिल थी।












Click it and Unblock the Notifications