SpiceJet दिल्ली-मुंबई से लंदन की भरेगी नॉन-स्टॉप उड़ान, बजट फ्लाइट का किराया जानिए
नई दिल्ली- एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट भारत की पहली ऐसी लो-कॉस्ट एयरलाइन बनने जा रही है, जो दिसंबर से लंदन तक की नॉन-स्टॉप उड़ान सेवा देगी। सोमवार को स्पाइसजेट ने ऐलान किया है कि वह मुंबई और दिल्ली से लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट तक 4 दिसंबर तक सीधी विमान सेवा शुरू करने जा रही है और इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। बता दें कि इस उड़ान सेवा के शुरू होते ही लंदन स्पाइसजेट का 10वां अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन होगा। कोरोना काल में स्पाइसजेट की फ्लाइट दोनों देशों के बीच एयर बबल समझौते के तहत अपनी सेवाएं देगी।

दिल्ली-मुंबई से लंदन की सीधी बजट उड़ान
एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट दिसंबर से भारत से लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट के लिए हफ्ते में तीन दिन उड़ान भरेगी। हफ्ते में दो दिन दिल्ली से और एक दिन मुंबई से स्पाइसजेट का विमान लंदन के लिए उड़ान भरेगा। 4 दिसंबर से शुरू हो रही इस इंटरनेशनल उड़ान सेवा के लिए स्पाइसजेट ने एयरबस ए330-900 नियो एयरक्राफ्ट की सेवाएं लेने का फैसला किया है। 371 सीटों वाले इस विमान में 353 इकोनॉमी और 18 बिजनेस क्लास की सीटें उपलब्ध होंगी। स्पाइसजेट के एमडी और चेयरमैन अजय सिंह ने कहा है, 'यह हमारे लिए बहुत बड़ा माइलस्टोन है और मुझे इस तथ्य पर गर्व है कि स्पाइस जेट भारत की पहली लो-कॉस्ट एयरलाइन है, जो यूके के लिए नॉन-स्टॉप ऑपरेट करेगी। हमारी सुविधाजनक टाइमिंग हमारे यात्रियों के लिए भी पूरी तरह सुविधाजनक होनी चाहिए।'

लंदन-दिल्ली-मुंबई का किराया
स्पाइसजेट ने दिल्ली-लंदन और मुंबई-लंदन दोनों ही रूट के लिए शुरुआती प्रमोशनल रिटर्निंग फ्लाइट का किराया 53,555 रुपये रखा है। इसमें सभी तरह के टैक्स शामिल हैं। स्पाइसजेट से दिल्ली-लंदन रूट पर एक तरफ का किराया 25,555 रुपया होगा; और मुंबई-लंदन रूट पर 28,698 रुपये लगेंगे। इस सर्विस के साथ ही स्पाइसजेट देश की पहली बजट एयरलाइन होगी जो ब्रिटेन के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने जा रही है। एयरबस ए330-900 नियो एयरक्राफ्ट बहुत ही बेहतरीन और आरामदायक विमान माना जाता है। इसकी बिजनेस क्लास की 18 सीटें 75 इंच स्पेस के साथ बहुत ही आरामदायक होगी। इसके केबिन में नए-जेनरेशन का इन-फ्लाइट एंटरटेंमेंट फीचर लगा हुआ है, जिसमें सीटों पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई है।

हफ्ते में लंदन की 3 उड़ान
लंदन के लिए पहली फ्लाइट 4 दिसंबर को दिल्ली से (1 बजे दिन में) उड़ान भरेगी। जबकि, वापसी में वही फ्लाइट (अगले दिन 7.55 सुबह ) दिल्ली पहुंचेगी। जबकि, मुंबई से पहली फ्लाइट 6 दिसंबर को (7.30 शाम) में लंदन के लिए रवाना होगी। जबकि, 7 दिसंबर को (शाम के 5.30 बजे) यह वापस मुंबई लौटेगी। स्पाइसजेट को यूके और यूएस में इंडियन शेड्यूल कैरियर का दर्जा मिला हुआ है। शुरू में इसे हीथ्रो एयरपोर्ट पर 1 अक्टूबर, 2020 से 23 अक्टूबर, 2020 तक स्लॉट दिया गया था। लेकिन, बाद में हीथ्रो ने इस समय को बढ़ाकर ठंड में कर दिया है। स्पाइसजेट को उम्मीद है कि इससे बिजनेस और इकोनॉमी दोनों क्लास के यात्रियों के लिए बहुत ही बड़ा अवसर खुलने जा रहा है, जिससे होने वाला सफर उनके लिए हमेशा यादगार रहने वाला है। ए330-900 नियो विमान दुनिया भर के प्रमुख शहरों जैसे न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को, टोरंटो, पेरिस, लंदन, टोक्यो, सिडनी, मेलबर्न, जोहान्सबर्ग, साओ पाउलो के लिए आसानी से नॉन-स्टॉप उड़ान भर सकते हैं।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications