पति की मौत के बाद बच्चों के साथ सड़क पर रह रही महिला की मदद को आए सोनू सूद, बोले- कल इनके सिर पर छत होगी
मुंबई। कोरोना के संकट में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने जरूरतमंद और मजदूरों के लिए जितना किया उतना शायद किसी ने नहीं किया हो। उनकी इसी जज्बे को देखते हुए लोगों ने सोनू सूद को गरीबों का मसीहा कह दिया। सोशल मीडिया पर लोग उनसे अक्सर मदद की गुहार लगाते दिखते हैं और ऐसे में सोनू भी मदद का हाथ बढ़ते नजर आ रहे हैं। हाल ही में सोनू सूद ने ट्विटर पर एक परिवार की मदद का ऐलान किया है। एक यूजर ने सोनू सूद को टैग करते हुए बताया कि एक महिला हैं जिनके पति का निधन हो गया और उनके सिर पर छत नहीं है।

सोनू सूद ने फौरन किया मदद का ऐलान
सोनू सूद ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक पोस्ट रीट्वीट किया है, जिसमें अंकित राजगढ़िया नाम के एक शख्स ने सोनू सूद को टैग करके उनसे मदद मांगी है। इस शख्स ने अपने ट्वीट में लिखा- 'सर ये महिला के पति की मौत हो गई बाहर के पटना में रह रही थी मकान मालिक ने निकाल दिया है। एक महीने से सड़कों के किनारे पड़ी 2 छोटे बच्चे भूख से बिलख रहे हैं, मदद करें आप। सरकार से इन्हें उम्मीद नहीं कोई'। इस पोस्ट को देखकर सोनू सूद इमोशनल नजर आए। उन्होंने इसे रीट्वीट किया है और लिखा है- 'कल इस परिवार के सिर पर छत होगी। इन छोटे बच्चों के लिए एक घर जरूर होगा'।
सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है तारीफ
इस मदद के भरोसे के बाद एक बार फिर से सोशल मीडिया पर सोनू सूद जमकर तारीफें बटोर रहे हैं। सभी उनके इस नेक काम के लिए उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं। आपको बता दें कि सोनू सूद इससे पहले भी न सिर्फ सड़कों पर उतर कर बल्कि सोशल मीडिया पर मदद मांग रहे लोगों के लिए सहायता पहुंचाते दिखे हैं। उन्होंने इस तरह कई लोगों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया है।

एक मजदूर ने सोनू सूद के नाम पर रखा दुकान का नाम
सोनू ने लॉकडाउन के दौरान केरल से कुछ मजदूरों को एयरलिफ्ट कराया था। ऐसे ही उड़ीसा के रहने वाले एक मजदूर ने अपनी दुकान का नाम सोनू सूद के नाम पर रखा है। उन्होंने अपनी दुकान का नाम 'सोनू सूद वेल्डिंग वर्कशॉप' रखा है। इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। गौरतलब है कि सोनू सूद ने कुछ दिनों पहले यह घोषणा की थी कि वह लॉकडाउन के दौरान अपने एक्सपीरियंस पर एक किताब भी लिखेंगे। हालांकि अभी तक इस किताब का नाम फाइनल नहीं हुआ है। प्रवासी मजदूरों की इतनी मदद करने के लिए सोशल मीडिया पर सोनू सूद को भारत रत्न देने की मांग भी उठ चुकी है।
-
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications