VIDEO: सड़क किनारे फूड स्टॉल लगाने वाले फैन से मिलने पहुंचे सोनू सूद, खुद पकाया खाना

सड़क किनारे फूड स्टॉल लगाने वाले फैन से मिलने पहुंचे सोनू सूद

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) गरीब लोगों की मदद और अपने फैंस के साथ जुड़े रहने को लेकर बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपने एक फैन को उस वक्त चकित कर दिया जब अचानक वो उससे मिलने पहुंच गए। सोनू सूद के इस फैन का नाम अनिल है, जो हैदराबाद में सड़क किनारे फूड स्टॉल चलाते हैं। अनिल ने अपने स्टॉल का नाम सोनू सूद के नाम पर रखा है।

Recommended Video

    Sonu Sood: Fan के Food Stall पर अचानक पहुंचे Sonu Sood, खाया Manchurian fried rice । वनइंडिया हिंदी
    सोनू को देख फूला ना समाए अनिल

    सोनू को देख फूला ना समाए अनिल

    हैदराबाद के बेगमपेट में सड़क किनारे फूड स्टॉल चलाने वाले अनिल ने अपने इस फूड सेंटर का नाम 'लक्ष्मी सोनू सूद फास्ट फूड सेंटर' रखा है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में वीडियो में सोनू अचानक अनिल के फूड सेंटर पर पहुंचते दिख रहे हैं। सोनू को अपने स्टॉल पर देखकर अनिल उनका स्वागत करते हुए उन्हें पहनाने के लिए फूलों का हार लाते हैं। सोनू उनके हाथ से हार लेकर वहां मौजूद एक बुजुर्ग को उसे पहना देते हैं।

     सोनू सूद ने उठाया खाना बनाया और खाया भी

    सोनू सूद ने उठाया खाना बनाया और खाया भी

    सोनू सूद काफी देर तक यहां रुके। सोनू ने यहां खाना बनाया और फिर खाया भी। सोनू सूद ने यहां आने को लेकर कहा कि मैंने सोशल मीडिया पर अनिल के इस स्टॉल के बारे में जाना था। इस पर मैंने सोचा कि क्यों ना खुद यहां जाकर खाया जाए। मैं यहांआया तो एग फ्राइड राइस और मंचूरियन का स्वाद लिया। वहीं अनिल ने कहा कि सोनू सूद ने जो सामाज की सेवा के लिए काम किए हैं। आज वो आए तो मैं बहुत खुश हूं।

    सोनू के काम से खुश होकर रखा था स्टॉल का नाम

    अनिल ने सोनू के लॉकडाउन के दौरान किए कामों से प्रभावित होकर अपने फूड स्टॉल का नाम एक्टर के नाम पर रख दिया था। सोशल मीडिया पर दुकान की तस्वीरें काफी वायरल हुईं थी। इस पर सितंबर में सोनू सूद ने भी ट्विटर पर रिएक्शन दिया था। सोनू सूद ने कहा था कि क्या मुझे यहां ट्रीट मिलेगी? अब उन्हें यहां ट्रीट मिल गई है। बतादें कि हाल ही में सोनू सूद को जरुरतमंदों की मदद करने के लिए 'एडीजी स्पेशल ह्यूमैनिटेरियन एक्शन अवार्ड' से भी सम्मानित किया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+