सुशांत केस पर बोले सोनू सूद- ध्यान खींचने के लिए कुछ भी बोल रहे बॉलीवुड के लोग
सुशांत केस पर बोले सोनू सूद- ध्यान खींचने के लिए कुछ भी बोल रहे बॉलीवुड के लोग
नई
दिल्ली। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर इस समय मीडिया में काफी बात हो रही है। कई तरह के आरोप भी फिल्म इंडस्ट्री के लोग एक-दूसरे पर लगा रहे हैं। सुशांत मामले में फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की बयानबाजी को लेकर सोनू सूद खुश नहीं हैं। एक्टर का कहना है कि कुछ लोग सिर्फ ध्यान आकर्षित करने के लिए हल्कापन कर रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। हमें ज्यादा होशियारी और संवेदनशीलता दिखानी चाहिए और तोल के बोलना चाहिए। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>Recommended Video

पब्लिक फिगर हैं, तो शब्दों का चयन आना जरूरी
सोनू सूद ने हिन्दुस्तान टाई्म्स से एक बातचीत में कहा, अगर आप पब्लिक फीगर हैं, लोग आपको जानते हैं तो ये जरूरी हो जाता है कि आपको अपने शब्दों पर नियंत्रण हो। आप एक एक्टर होकर किसी प्लेटफॉर्म पर जाते हैं और हल्की बातें कहते हैं, तो शायद आप नहीं जानते कि किस तरह से यह देश के आम आदमी को प्रभावित करता है, क्योंकि वह आप पर विश्वास करता है। एक आम इंसान याद रखता है कि एक सेलिब्रिटी क्या कह रहा है। लाखों लोग आपको चाहते हैं तो ये समझिए कि आपकी बातों का इन लोगों पर क्या असर होगा।

लोगों से मिल रहे प्यार के साथ जिम्मेदारी समझना जरूरी
सोनू सूद ने कहा, लोग आपके जैसा बनना चाहें, आपको पसंद करें तो एक बड़ी जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर आ जाती है। जिस तरह के इंटरव्यू और डिबेट हो रहे हैं, उन्हें देखकर दुख होता है। जब मैं उन बहसों और साक्षात्कार को देखता हूं। मेरे परिवार के ही बहुत से सदस्य हैं जो फिल्मों से नहीं जुड़े हैं। वे इस तरह की खबरों पर बहुत भावुक ढंग से प्रतिक्रिया देते हैं। सोनू ने कहा कि सुशांत की मौत बहुत दुखद है और ऐसे मौके पर हमें ज्यादा समझदार होना चाहिए।

सोनू ने नहीं लिया किसी का नाम
सोनू सूद ने किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन उनका इशारा जाहिर तौर पर उन लोगों की तरफ है। जिनकी ओर से शुशांत को लेकर लगातार बयान आए हैं। इस मामले में कंगना रनौत और शेखर सुमन जैसे लोग लगातार इस मामले में कई तरह के आरोप कभी फिल्म इंडस्ट्री तो कभी सुशांत की गर्लफ्रेंड और उसके परिवार पर लगा रहे हैं। बता दें कि 34 साल के सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। उनकी मौत की जांच सीबीआई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications