सोनू सूद का ये टैलेंट देख फराह खान ने उन्हें घर पर किया इनवाइट, सामने आया 'मसीहा' का एक और अनदेखा रूप

मुंबई, अप्रैल 14: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अक्सर किसा ना किसी वजह से सुर्खियों में बन रहते हैं। सोनू सूद उन स्टार्स में से हैं जो कोविड-19 महामारी के मुश्किल वक्त पर हजारों लोगों के मसीहा बन कर सामने आए थे। सोनू ने महामारी कोविड-19 के चलते हुए लॉकडाउन में प्रवासी मजदूर और जरुरतमंदों की जिस तरह से मदद की वह अभी लोगों को याद है। सोनू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह जहां जरूरतमंद लोगों की सोशल मीडिया के जरिए मदद करते रहते हैं, वहीं वे कई बार अपने फनी वीडियो भी शेयर करते रहते हैं।

सोनू सूद फिल्म के सेट पर खुद के लिए डोसा बनाते नजर आए

सोनू सूद फिल्म के सेट पर खुद के लिए डोसा बनाते नजर आए

इसी बीच अब सोनू सूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबदरस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर अपने खाना बनाने के हुनर को दिखाते नजर आ रहे हैं। सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडिया पोस्ट किया है। इस वीडियो में सोनू सूद फिल्म के सेट पर खुद के लिए डोसा बनाते नजर आ रहे हैं। जिसमें वह सभी को अच्छे और कुरकुरे डोसा बनाने के टिप्स देते भी दिख रहे हैं। इसके साथ वे न्यूकमर्स को टिप्स भी देते नजर आ रहे हैं।

''जिस एक्टर को डोसा बना आता है उसे काम भी ज्यादा मिलता है''

''जिस एक्टर को डोसा बना आता है उसे काम भी ज्यादा मिलता है''

सोनू की ये फनी कमेंट्री उनकी इंस्टा फैमिली को खूब पसंद आ रही हैं। सोनू वीडियो में कह रहे हैं कि, 'आपने डोसे तो बहुत खाए होंगे लेकिन हिन्दुस्तान का सबसे मशहूर डोसा आज मैं आपको बनाकर खिलाउंगा। वो कहते हैं कि खुद कामओ और खुद पकाओ। ' जिस एक्टर को डोसा बना आता है उसे काम भी ज्यादा मिलता है। वहीं सोनू मजाकिया अंदाज में कहते हैं, जब एक्टर खुद डोसा बनाएगा और खाएगा तो मेकर्स का बजट कम होगा। इसलिए जो एक्टर बनना चाहते हैं उसे कमाना और खाना बनाना दोनों सीखना चाहिए।

फराह खान ने बुलाया घर

फराह खान ने बुलाया घर

सोनू वीडियो में आगे मजाक करते हुए कहते हैं कि, पूरे सेट पर इस डोसे की डिमांड चल रही है। मेकर्स ने उन्हें ऑफ वाले दिन भी सेट पर बुला लिया है जबकि आज उनकी छुट्टी थी। इसके बाद सोनू अपना करारा डोसा नारियल की चटनी और एक स्पेशल मसाले के साथ परोसते दिखाई दे रहे हैं। सोनू के वीडियो पर कई सेलेब्रिटीज ने रिएक्शन दिए हैं। फराह खान ने सोनू की कुकिंग स्किल से खुश होकर उन्हें घर आमंत्रित किया है।

देखें मजेदार Video

देखें मजेदार Video

एक्टर के वीडियो पर कमेंट करते हुए फराह खान ने लिखा - 'घर आजा फिर। सोनू सूद का डोसा बनाने का अंदाज देखकर उनके फैन उनसे काफी इंप्रेस हो गए हैं। सोनू के इस वीडियो को अब तक 1 लाख तीस हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। अगर सोनू के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे हाल ही में एक पंजाबी म्यूजिक वीडियो में दिखे थे। उनकी अगली फिल्म 'किसान' जल्द ही रिलीज होने वाली है।

सोनू सूद का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+