WhoTheHellAreUSonuSood: महाशिवरात्रि पर सोनू सूद को Tweet करना पड़ा भारी, शिव भक्तों ने लगा दी क्लास

नई दिल्ली। एक्टर सोनू सूद वैसे तो गरीबों के लिए मसीहा है लेकिन उनका आज का एक ट्वीट उन पर भारी पड़ गया है और इसी वजह से सोशल मीडिया पर WhoTheHellAreUSonuSood ट्रेंड कर रहा है। दरअसल सोनू सूद ने महाशिवरात्रि पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि शिव भगवान की फोटो फॉरवर्ड करके नहीं किसी की मदद करके महाशिवरात्रि मनाएं. ओम नमः शिवाय।

सोनू सूद पर भड़के शिव भक्त

सोनू सूद पर भड़के शिव भक्त

सोनू के इस ट्वीट पर उनके फैंस तो काफी खुश थे लेकिन कुछ शिव भक्तों को सोनू सूद का ज्ञान देना रास नहीं आया। उन्होंने एक्टर की क्लास लगा दी और उन्हें ट्रोल करने लगे। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि 'कभी ईद के दिन भी बोल दिया कर की बकरा काटकर नहीं किसी के दुःख दर्द काटकर ईद मनाओ!'

Recommended Video

    Mahashivratri 2021: देशभर में Mahashivratri की धूम, भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी । वनइंडिया हिंदी
     'हमें आपकी मदद की जरूरत नहीं है'

    'हमें आपकी मदद की जरूरत नहीं है'

    तो किसी ने लिखा कि 'अपना ज्ञान शिवसेना वालों के मातोश्री में जाकर देना ..... हमें आपकी मदद की जरूरत नहीं है .. न ही आपके सलाह की मेहनत की कमाते है ..इज्जत की खाते हैं, किसी के एहसानों करम पर नहीं जीते है । हर-हर महादेव।'

    'आप बहुत पक्षपाती रवैया अपना रहें हैं'

    'आप बहुत पक्षपाती रवैया अपना रहें हैं'

    एक व्यक्ति ने लिखा कि 'प्रिय सोनू सूद जी, विगत वर्ष आपके द्वारा किए गए कार्यों ने मुझे बहुत प्रभावित किया और आपके प्रति मेरे मन में बहुत आदर वृद्धि हुई, सभी ने आपके कार्यों को सराहा, जो वास्तव में सराहनीय भी थे। किंतु कुछ समय से मैं क्या देख रहा हूं कि आप बहुत पक्षपाती रवैया अपना रहें हैं एक खास धर्म को लेकर।'

     किसी गरीब की मदद करने का प्रवचन ना दीजिए!

    किसी गरीब की मदद करने का प्रवचन ना दीजिए!

    किसी यूजर ने लिखा शिवरात्रि के शुभ दिन खुद को पैगम्बर मानकर किसी गरीब की मदद करने का प्रवचन ना दीजिए! हो सकता है दूसरे आपसे ज्यादा मदद गरीबों की करते हो वो भी बिना प्रचार किए!चंदे के पैसों से नहीं बल्कि अपने पैसों से।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+