PETA ने सोनू सूद को 'हॉटेस्ट वेजिटेरियन' अवॉर्ड से किया सम्मानित
मुंबई। कोरोना वायरस के चलते जब पूरे देश में लॉकडाउन लागू था तो मजदूरों की मदद के लिए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद सबसे आगे आए थे। उन्हें गरीबों का मसीहा कहा गया और देश विदेश में कई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। लोगों के लिए काम करते-करते सोनू सूद ने अब जानवरों के लिए भी ऐसा काम किया है कि जानवरों के बचाव में काम करने वाली संस्था PETA भी सम्मानित किया है।
पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (PETA ) ने इस साल हॉटेस्ट वेजिटेरियन अवॉर्ड के लिए नाम सोनू सूद को चुना है। हालांकि सोनू सूद के अलावा श्रद्धा कपूर को भी इस अवॉर्ड के लिए चुना गया है। सोनू सूद पेटा के प्रो वेजिटेरियन प्रिंट इंडिया कैंपेन में शामिल हुए थे और 'हग अ वेजिटेरियन' डे में भी हिस्सा लिया था। सोनू ने सोशल मीडिया की एक अपील को भी बढ़ावा दिया था, जिसमें मैकडोनाल्ड से कहा गया था कि वो अपने मेनू में मेकवीगन बर्गर को बढ़ावा दे।
Thank you @PetaIndia pic.twitter.com/Vclwg31toH
— sonu sood (@SonuSood) December 17, 2020
Recommended Video
उन्होंने एक कबूतर की भी जान बचाई थी, जो उन्हें बेटे के साथ क्रिकेट खेलते वक्त घायल मिला था। PETA की एक कुक बुक से प्रेरणा लेकर ही श्रद्धा कपूर ने नॉनवेज खाना छोड़ दिया था। अब श्रद्धा कभी भी ऐसा कोई मौका नहीं छोड़तीं, जिस पर वे एनीमल्स के बारे में बात कर सकती हों।
मां-बाप ने 6 साल के बेटे को दी ट्रेनिंग, चुरा डाला 67 लाख रुपये की घड़ी, इस तरह हुआ सबकुछ