सोनू की नींद में 'अजान' से खलल तो सलमान के लिए 'अजान' ही ईमान, वायरल वीडियो...
दरअसल ये वायरल वीडियो साल 2014 में बिग बॉस 8 की प्रेस कांफ्रेंस का है, जिसमें प्रेसवार्ता के वक्त अचानक अजान होने लगी जिसने सुनने के बाद सलमान खान ने प्रेस कांफ्रेंस को बीच में ही रोक दिया।
नई दिल्ली। अजान विवाद थमने का नाम नही ले रहा है, सोनू निगम ने मुंडन भी करा लिया और प्रेस वार्ता में अपनी बात भी स्पष्ट कर दी लेकिन अभी भी लोग सोनू निगम के खिलाफ बयानबाजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
हालांकि ऐसा नहीं है कि सभी सोनू के खिलाफ हैं, कुछ लोगों ने सोनू की इस बात को समझ लिया है कि वो अपने ट्वीट में 'अजान' को टारगेट नहीं कर रहे थे बल्कि उनका निशाना लाउडस्पीकर यानी की शोर से था।
सलमान के लिए 'अजान' ही ईमान, वायरल वीडियो...
लेकिन उनके तर्क पर अभी भी बहस छिड़ी है, ऐसे में एक वीडियो इन दिनों सोशल पर वापस एक्टिव हो गया है, जो कि बॉलीवुड के मिस्टर 'दबंग' यानी की सलमान खान का है, जिनके मन में 'अजान' की कीमत क्या है, वो इस वीडियो से साफ हो जाता है।
वीडियो साल 2014 में बिग बॉस 8 की प्रेस कांफ्रेंस का
दरअसल ये वीडियो साल 2014 में बिग बॉस 8 की प्रेस कांफ्रेंस का है, जिसमें प्रेसवार्ता के वक्त अचानक 'अजान' होने लगी, जिसने सुनने के बाद उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस को बीच में ही रोक दिया। 'अजान' पूरी होने तक सलमान चुपचाप खड़े रहे और वहां मौजूद सभी लोग बस उन्हें को देखते रहे। 'अजान' ख़त्म होने के बाद ही सल्लू ने प्रेस कांफ्रेंस शुरू की।
सलमान के दिल में हर मजहब के प्रति मोहब्बत और आदर
मालूम हो कि मुस्लिम पिता और हिंदू मां के बेटे सलमान खान के दिल में हर मजहब के प्रति मोहब्बत और आदर है, तभी तो उनके घर पर अगरे गणपति बप्पा आते हैं तो वहीं उनके घर में ईद, होली और क्रिसमस की भी पार्टी भरे शान-शौकत से होती है।
देखें वीडियो













Click it and Unblock the Notifications