सोनीपत: राई इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, 5 मजदूर जले, कई फंसे
सोनीपतः देश की राजधानी दिल्ली से 40 किलोमीटर दूर सोनीपत में रविवार की सुबह भीषण आग लग गई। सोनीपत में ये आग राई इंडस्ट्रियल एरिया के फैक्ट्री नंबर 312 में लगी। इस आग में काफी नुकसान हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आग में पांच मजदूर जल गए। आग में घायल हुए मजदूरों को रोहतक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि और भी मजदूर फंसे हो सकते हैं। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं।
अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- JNU: प्रोफेसर को हटाने की मांग पर अड़े छात्र, किया विरोध प्रदर्शन
Sonipat: Three bodies found in premises of a factory where fire had broken out earlier today, search operation underway.
— ANI (@ANI) March 18, 2018












Click it and Unblock the Notifications