JNU: प्रोफेसर को हटाने की मांग पर अड़े छात्र, किया विरोध प्रदर्शन
नई दिल्लीः जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की विज्ञान की छात्राओं ने सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोपी प्रोफेसर अतुल जौहरी की गिरफ्तारी और सस्पेंशन की मांग तेज कर दी है। छात्राओं ने प्रोफेसर के खिलाफ शुक्रवार देर रात वसंत कुंज थाने के बाहर प्रदर्शन किया। छात्राओं ने आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार करने की मांग की है।

प्रोफेसर के विरोध में छात्राओं ने शनिवार को वीसी और जेएनयू प्रशासन के खिलाफ मार्च निकाला। छात्रों ने 19 मार्च को विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है।
इस पूरे मामले पर जेएनयू रजिस्ट्रार डॉक्टर प्रमोद कुमार का कहना है कि लाइफ साइंसेज डिपार्टमेंट की कुछ स्टूडेंट्स ने मौखिक रूप से प्रोफेसर के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई हैं। उनका कहना है कि यूनिवर्सिटी के नियमों के हिसाब से एक बॉडी से प्रशासन इसकी जांच करवाएगी।
बता दें, इस पूरे मामले पर आरोप प्रोफेसर का कहना है कि वो विश्वविद्यालय में अनिवार्य उपस्थिति समर्थक करते रहे हैं, जिसके कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
प्रोफेसर ने आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि 'मेरे खिलाफ आरोप लगाने वाली कुछ लड़कियों को लैब में अनियमित उपस्थिति के संबंध में 27 फरवरी को मेरी तरफ से ईमेल मिला था। इसलिए वे मुझे निशाना बना रही हैं।'
यह भी पढ़ें- 'खुलेआम सेक्स के लिए कहता है प्रोफेसर', JNU छात्राओं ने लगाया आरोप












Click it and Unblock the Notifications