इंद‍िरा ने अमेठी को दिया था अपना बेटा, अब मेरी बारी : सोन‍िया

sonia gandhi
अमेठी। आंधी के बावजूद अमेठी में सोनिया गांधी ने रैली को संबोध‍ित किया। रैली में सोनिया ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा बांटने की राजनीति करती है, लेकिन हम देश को जोड़कर रखना चाहते हैं। हम सभी समुदाय की हित की बात करते हैं। यहां कांग्रेस सुपीमो सोन‍िया ने एक इमोशनल दांव भी चला। वे बोलीं कि इंद‍िरा ने इस क्षेत्र को राजीव सौंपा था, आज मैं अपना बेटा राहुल सौंप रही हूं।

यह भी पढ़ें - गड़े मुर्दे ना उखाड़े कांग्रेस

सोन‍िया ने 10 साल बाद यहां दौरा किया था। ऐसी आशंका जतायी जा रही थी उनकी रैली स्थगित हो सकती है। इसका कारण अमेठी में मौसम का खराब होना था। कुछ घंटों पहले यहां तेज आंधी चल रही था, जिसके कारण रैली के लिए बनाया गया पंडाल भी टूट गया था। साथ ही वह मंच भी क्षतिग्रस्त हो गया था।

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने पलटवार में कहा कि राहुल गांधी को गुब्बारा और टॉफी के अलावा कुछ और दिखता नहीं है, इसलिए सोनिया गांधी को अमेठी में रैली करनी पड़ रही है। वहीं आप के प्रत्याशी कुमार विश्वास ने यह आरोप लगाया है कि कांग्रेस डरी हुई है, इसलिए अमेठी में रैली करने आई थी।

सोन‍िया ने अपने भाषण भाजपा व नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा व अमेठी को जताया कि सिर्फ कांग्रेस राज ही अमेठी और देश में खुशहाली ला सकता है। हालांकि राहुल गांधी का जोश आज गायब रहा। सोन‍िया ने जवाबी अंदाज में अमेठी की जनता से राहुल को ज‍िताने की हुंकार भरी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+