सोनिया को कोसने वाले की कांग्रेस में वापसी
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) जगमीत सिंह बराड़ कांग्रेस के बड़े नेता रहे है। साफ बोलते हैं। बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से कहा था कि वे अपने पदों को छोड़ दें।
तब उन्हें पार्टी ने सस्पेंड कर दिया था। अब वे वापस कांग्रेस में लौट रहे हैं। कांग्रेस नेतृत्व ने तय किया है कि बराड़ को वापस ले लिया जाए। वे पहले एमपी भी रहे हैं फरीदकोट से।
लड़ाई हो खत्म
हालांकि जानकार कह रहे हैं कि बराड़ को वापस इसलिए लिया गया है ताकि पंजाब में कांग्रेस में चल रही लड़ाई खत्म हो जाए। वहां पर अमरिंदर सिंह और प्रताप सिंब बाजवा रोज एक दूसरे खिलाफ बयान देते हैं। अमरिंदर पार्टी के सांसद हैं, बाजवा प्रदेश पार्टी प्रमुख।
लोहिया के चेले का शरद यादव का काग्रेस प्रेम तो देखिए
लाभ नहीं होगा
सूत्रों का कहना है कि बराड़ के कांग्रेस में वापस लौटने से भी कांग्रेस को कोई लाभ तो नहीं होने वाला। पर, पार्टी के अंदर ये संदेश जरूर चला जाएगा कि चलो पार्टी में कुछ हो रहा है। बराड़ को एक दौर में अर्जुन सिंह का चेला कहा जाता था। वे उनके घर के आसपास ही रहते थे। बराड़ के बारे में बता दें कि वे अंग्रेजी साहित्य के बड़े विद्वान हैं।













Click it and Unblock the Notifications