बराड़ का वार- 2 साल की छुट्टी पर जायें सोनिया, राहुल गांधी
नई दिल्ली। हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण में जनता ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को संन्यास ले लेना चाहिये। यह तो महज जनता का वार था, जो शायद कांग्रेसी मां-बेटे तक नहीं पहुंचा, लेकिन जगमीत सिंह बराड़ का वार दोनों के राजनीतिक करियर को छलनी करने के लिये काफी है।
नटवर सिंह के बाद अब जी हां कांग्रेस वर्किंग कमेटी के पूर्व सदस्य जगमीत सिंह बराड़ ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कि सोनिया और राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद दो साल का ब्रेक ले लेना चाहिये। बेहतर होगा अगर मां-बेटे पार्टी के काम-काज से दो साले की छुट्टी ले लें।
पंजाब से सांसद रह चुके बराड़ के तीर यहां रुके नहीं थे। उन्होंने आगे कहा, "सभी मौजूदा महासचिव अपनी-अपनी कुर्सी छोड़ें और नये लोगों को पार्टी चलाने का मौका दें। अब पार्टी में नये सिरे से बदलाव की आवश्यकता है। और नये नेतृत्व की भी।"












Click it and Unblock the Notifications