Haryana Assembly election 2019: आखिरी समय में सोनिया गांधी ने रद्द किया हरियाणा दौरा, अब राहुल करेंगे वोट की अपील

महेंद्रगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की अन्तरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को प्रदेश के महेंद्रगढ़ में एक रैली को संबोधित करने वाली थीं, लेकिन आखिरी समय में उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया है। अब उनके स्थान पर इस रैली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जनता का संबोधन करेंगे। सोनिया गांधी कांग्रेस के उम्मीदवार राव दमन सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचने वाली थीं लेकिन किसी वजह से अब वह हरियाणा नहीं जा रही हैं।

 Sonia Gandhis rally in Mahendragarh Haryana cancelled

कांग्रेस ने जानकारी दी कि, सोनिया गांधी का हरियाणा दौरा रद्द हो गया है उनके स्थान पर राहुल गांधी महेंद्रगढ़ रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान मंच पर उनके साथ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष सैलजा सहित पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। बता दें, हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे, 24 अक्टूबर को उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

राहुल गांधी ने संभाली हरियाणा की कमान
सोनिया गांधी का दौरा रद्द होने पर राहुल गांधी ने हरियाणा में कांग्रस के चुनाव प्रचार का जिम्मा उठा लिया है। शुक्रवार को होने वाली रैली से पहले उन्होंने हरियाणा का नूंह में भी जनसभा को संबोधित किया था, वह उनकी राज्य में पहली रैली थी। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार राव दान सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। सोनिया गांधी उनके लिए ही वोट की अपील करने जनता का बीच पहुंचने वाली थीं, लेकिन दौरा रद्द होने के बाद राहुल गांधी ने महेंद्रगढ़ की कमान संभाल ली है।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने पीएम को बताया 'बेचेंद्र मोदी', कहा- मित्रों मे कर रहे हैं PSU का बंदरबांट

पीएम मोदी की भी तीन रैलियां
हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए सिर्फ 2 दिन बचे हैं ऐसे में पीएम मोदी भी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। शुक्रवार को पीएम मोदी 3 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पहली दो रैलियां हरियाणा के सोनीपत, हिसार और फिर शाम को वह महाराष्ट्र में मुंबई के बीकेसी ग्राउड में जनसभा करेंगे। उनके साथ इस रैली में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+