हरियाणा में आज आमने-सामने होंगे पीएम मोदी और सोनिया गांधी

नई दिल्ली। हरियाणा में आज कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज चुनावी मैदान में आमने सामने होंगे। एक तरफ जहां कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांदी चुनावी रैली को संबोधित करेंगी तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के मोहना और हिसार में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। जबकि सोनिया गांधी महेंद्रगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले गुरुवार को पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला और अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

modi- sonia

महाराष्ट्र के अकोला में बुधवार को रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि पहले से ज्यादा मजबूत सरकार बनाने के लिए आज मैं आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूं। उन्‍होंने कहा कि बीते 5 वर्ष में महायुति की सरकार ने दिखा दिया है कि महाराष्ट्र को कौन सा गठबंधन ईमानदारी के साथ आगे ले जा सकता है और कौन सा दल उसे विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सकता है। मैं हैरान हूं कि छत्रपति शिवाजी की धरती पर आजकल राजनीतिक स्वार्थ के कारण ऐसी आवाजें उठाई जा रही हैं और ये खुलेआम कह रहे हैं कि महाराष्ट्र के चुनाव से अनुच्छेद 370 का क्या लेना देना?

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव कांग्रेस यहां तीसरे पायदान पर रही थी और उसे सिर्फ 14 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। जबकि इंडियन नेशनल लोकदल को 19 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए 47 सीटों पर जीत दर्ज की थी। गौरतलब है कि हरियाणाम में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं, यहां 21 अक्टूबर को मतदान होगा। सभी सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। जबकि चुनाव के नतीजों की घोषणा 24 अक्टूबर को की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+