सोनिया ने मोदी की लिखी चिट्ठी, दिलाई वादों की याद

मोदी को लिखे खत में सोनिया ने कहा कि आंध्र विभाजन के दौरान पिछली सरकार ने सीमांध्र के लोगों से जो वादा किया था, उसे पूरा किया जाए। उन्होंने इस काम में कांग्रेस की ओर से पूरे सहयोग और समर्थन का भरोसा भी जताया। सोनिया ने अपने लिखे खत में सीमांध्र को विशेष राज्य का दर्जा और पोलावरम प्रॉजेक्ट पूरा करने के लिए स्पेशल ग्रांट दी जाने की मांग की हैं। सोनिया ने लिखा कि पोलावरम प्रॉजेक्ट की मंजूरी और जल संसाधन पर पहले ही जमीनी तैयारियां शुरू कर दी थीं, ऐसे एनडीए की सरकार काम को आगे बढ़ते हुए उसे साकार करेगी।
सोनिया ने लिखा है कि 20 फरवरी 2014 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और तत्कालीन गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने राज्यसभा में कुछ और वादे किये थे जिसपर केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कुछ फैसले किये। उन्होंने अपने पत्र के साथ तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे द्वारा किये गये वादों का ब्यौरा भी नरेन्द्र मोदी को भेजा हैं।












Click it and Unblock the Notifications