'देखते ही जिंदगी बिताने का किया फैसला',सोनिया गांधी ने खोला राजीव गांधी से पहली मुलाकात का राज, X पर की एंट्री

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना डेब्यू किया है। अपनी पहली पोस्ट में उन्होंने कोई राजनीतिक बयान नहीं दिया बल्कि अपनी जिंदगी के एक बेहद निजी और खास हिस्से की झलक दिखाई। सोनिया गांधी ने अपनी आने वाली किताब 'Belonging: A Journey of Love' का वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि इंग्लैंड के कैम्ब्रिज में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से उनकी पहली मुलाकात कैसे हुई थी और पहली नजर में उनके व्यक्तित्व की किस बात ने दिल जीत लिया था।

करीब दो मिनट के इस वीडियो में सोनिया गांधी ने उस ग्रीक रेस्तरां की तस्वीरें भी दिखाईं, जहां दोनों पहली बार मिले थे। उन्होंने राजीव गांधी को आकर्षक होने के साथ-साथ बेहद सौम्य स्वभाव का इंसान बताया। सोनिया गांधी की यह किताब 10 नवंबर को लॉन्च होने वाली है। इसके जरिए वह अपनी जिंदगी, प्यार, रिश्तों और निजी अनुभवों की कहानी पाठकों के साथ साझा करेंगी।

Sonia Gandhi First Meeting With Rajiv Gandhi

X पर पहली पोस्ट में सोनिया गांधी ने क्या लिखा?

X पर अपनी शुरुआत करते हुए सोनिया गांधी ने राजीव गांधी के साथ बिताए शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि कैम्ब्रिज के एक छोटे से ग्रीक रेस्तरां में उनके प्यार की कहानी शुरू हुई थी। दोनों ने साथ मिलकर प्यार, हंसी और यादों से भरी दुनिया बनाई।

सोनिया गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 10 नवंबर को वह इस दुनिया की कहानी लोगों के साथ साझा करेंगी। उनकी इस पोस्ट का केंद्र राजनीति नहीं, बल्कि राजीव गांधी के साथ उनका रिश्ता और जिंदगी के वे पल हैं, जिन्होंने उनके सफर को खास बनाया।

बताया कैसे हुई राजीव गांधी से पहली मुलाकात?

वीडियो में पुराने दिनों को याद करते हुए सोनिया गांधी ने बताया कि उस दौर में इंग्लैंड में खाने-पीने के अच्छे विकल्प नहीं हुआ करते थे और खासकर इटैलियन खाना ढूंढना काफी मुश्किल था। अच्छे खाने की तलाश करते-करते वे एक ऐसी जगह पर पहुंचीं, जो छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय था।

उन्होंने बताया कि वह एक छोटा सा ग्रीक रेस्तरां था जहां यूरोपीय और भारतीय छात्र अक्सर आया करते थे। यहीं उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी। सोनिया गांधी ने शेयर किया कि जब उन्होंने पहली बार राजीव गांधी को देखा, तो उनके मन में तुरंत यह अहसास हुआ कि वह ऐसे इंसान हैं जिनके साथ वे अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहेंगी। उन्हें बाद में यह भी महसूस हुआ कि राजीव के दिल में भी उनके लिए बिल्कुल ऐसी ही भावनाएं थीं।

Sonia Gandhi First Meeting With Rajiv Gandhi

'राजीव की सादगी और सौम्यता ने दिल जीत लिया था'

राजीव गांधी के व्यक्तित्व को याद करते हुए सोनिया गांधी ने बताया कि वे दिखने में बेहद हैंडसम और आकर्षक थे, लेकिन उनके स्वभाव की असली खूबी उनकी सादगी और सौम्यता थी। एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों की जान-पहचान हुई थी, जो धीरे-धीरे गहरी दोस्ती में बदल गई।

इसके बाद दोनों का उठना-बैठना शुरू हुआ। वे दोस्तों के साथ पार्टियों में जाने लगे और शहर घूमने लगे। सोनिया ने एक वैलेंटाइन पार्टी का भी जिक्र किया जिसमें वे दोनों कई अन्य छात्रों के साथ शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि राजीव की जेंटिलनेस (सौम्यता) ने उनके दिल पर जो छाप छोड़ी, उसे वे कभी नहीं भूल सकतीं। दोनों की यह प्रेम कहानी आगे चलकर 25 फरवरी 1968 को शादी के बंधन में बदल गई थी।

Sonia Gandhi First Meeting With Rajiv Gandhi

10 नवंबर को लॉन्च होगी सोनिया गांधी की किताब

सोनिया गांधी की आने वाली किताब 'Belonging: A Journey of Love' उनकी निजी जिंदगी के कई पहलुओं को सामने लाएगी। इसमें युद्ध के बाद के इटली में उनका बचपन, राजीव गांधी से उनका रिश्ता, भारत आने का सफर और जिंदगी में आए निजी नुकसान की कहानी शामिल है। किताब में यह भी बताया जाएगा कि इन अनुभवों ने भारत के साथ उनके रिश्ते और अपनी पहचान को लेकर उनकी सोच को कैसे आकार दिया।

सोनिया गांधी ने X पर आने से पहले 22 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर भी अपना डेब्यू किया था। वहां उन्होंने अपनी किताब की पहली झलक साझा की थी। अपनी पहली इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लोगों का आभार जताते हुए लिखा था कि यह किताब प्यार, जिम्मेदारी, नुकसान और अपनेपन की तलाश की कहानी है। उन्होंने कहा था कि वह इसे पाठकों के साथ साझा करने का इंतजार कर रही हैं।

5 फरवरी 1968 को हुई थी सोनिया और राजीव गांधी की शादी

सोनिया गांधी और राजीव गांधी की पहली मुलाकात कैम्ब्रिज में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ उनका रिश्ता आगे चलकर शादी तक पहुंचा। दोनों ने 25 फरवरी 1968 को शादी की थी। राजीव गांधी बाद में भारत के प्रधानमंत्री बने।

सोनिया गांधी की आने वाली किताब में उनके साझा जीवन और उन निजी यादों की झलक मिलेगी, जो आम तौर पर राजनीतिक चर्चाओं से दूर रहती हैं। X और इंस्टाग्राम पर उनकी शुरुआत को इसी किताब से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल, उनका पहला X पोस्ट राजीव गांधी के साथ उनकी प्रेम कहानी के शुरुआती दिनों पर केंद्रित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+