कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों को सोनिया गांधी ने लिखा पत्र, कहा-गर्भवती महिलाओं को दें 6000 रुपये

Recommended Video

    Sonia Gandhi writes to Congress CMs over Maternity Benefits। वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर कहा है कि सभी मुख्यमंत्री अपने राज्य की सभी गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत 6000 रुपये का भुगतान सुनिश्चित करें। कांग्रेस अध्यक्ष ने खाद्य सुरक्षा कानून के तहत ऐसी सभी महिलाओं को यह नगद राशि मुहैया कराने को कहा है जिन्हें किसी दूसरी योजना के तहत मातृत्व सहायता का यह लाभ नहीं मिल रहा है।

    Sonia Gandhi Writes To Congress CM, asks them to ensure disbursal of Rs 6000 maternity benefit

    सोनिया गांधी ने अपने पत्र में लिखा है कि ये मदद उन महिलाओं को दी जाए जिन्हें पहले से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत यह सुविधा नहीं मिल रही है। सोनिया ने लिखा है कि पीएएमएमवीवाई योजना के तहत ये भुगतान 6000 रुपये से घटाकर 5000 रुपये कर दिया गया था। साथ ही इसमें एक महिला को पहले बच्चे के लिए ही यह मदद देने का प्रावधान है जो कि एनएफएसए में नहीं है। सोनिया ने मुख्यमंत्रियों से कहा, 'कृपया यह सुनिश्चित कीजिए कि हर पात्र महिला को सालाना छह हजार रुपये की राशि मिले।

    साथ ही उन्होंने कहा कि 'खबर है कि 2017-18 में सिर्फ 22 पात्र महिलाओं को पहली किश्त मिली। यह मातृ वंदन योजना के तहत तय क्रियान्वयन की शर्तों के चलते हुआ। कृपया यह सुनिश्चित करिये की हर पात्र महिला को सालाना छह हजार रुपये की राशि मिले।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में सुधार होगा तो हम इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे।

    आपको बता दें 2013 में डॉ मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली तत्कालीन यूपीए सरकार राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लेकर आई थी। इस अधिनियम का उद्देश्य लोगों को गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिए लोगों को वहन किए जाने वाले दामों पर अच्छी क्वालिटी का खाना उपलब्ध कराना था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+