क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में 6 अक्टूबर को होंगी शामिल: रिपोर्ट

सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में 6 अक्टूबर को होंगी शामिल: रिपोर्ट

Google Oneindia News

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी 06 अक्टूबर को कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक से होकर 21 दिनों तक चलेगी और राज्य में 511 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और तमिलनाडु और केरल से गुजरते हुए 06 अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करेगी।

Sonia Gandhi

कांग्रेस पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि सोनिया गांधी 06 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा के कर्नाटक चरण के दौरान हिस्सा लेंगी और बाकी नेताओं की तरह पैदल चलेंगी। यह पहली बार होगा जब सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेंगी। जिस वक्त कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ों यात्रा की शुरुआत की थी, उस वक्त सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए विदेश गई थीं।

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में लगातार चल रहे हैं और 30 सितंबर को पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के गुडलुर से कर्नाटक के गुंडलुपेट पहुंचे हैं। भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक चरण के साथ एक अहन चरण में प्रवेश कर गई है क्योंकि राज्य में अगले साल चुनाव होने हैं और यह पहली बार है जब भारत जोड़ो यात्रा भाजपा शासित राज्य से गुजर रहा है।

इससे पहले गांधी जयंती के अवसर पर सोनिया गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। सोनिया गांधी काफी वक्त से अपना इलाज करा रही हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सोनिया गांधी के साथ उनका इलाज कराने विदेश गई हुई थीं।

ये भी पढ़ें- 'सिर पर गांधी टोपी, मन में बापू के मूल्य, इरादों में भारत जोड़ने का जज्बा', राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलिये भी पढ़ें- 'सिर पर गांधी टोपी, मन में बापू के मूल्य, इरादों में भारत जोड़ने का जज्बा', राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

English summary
Sonia Gandhi will participate in Bharat Jodo Yatra on Oct 6 in Karnataka said Report
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X