मनमोहन सिंह की विदाई, सोनिया आज देंगी पीएम को 'फेयरवेल पार्टी'

sonia-manmohan
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले ही यूपीए के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। ऐसे में अब कि चंद दिनों में लोकसभा चुनाव के फैसले आने है तो पीएम मनमहोन सिंह ने अपने जाने की पूरी तैयारी कर ली है।

पीएम ने कल ही अपने अधिकारियों से विदाई ले ली। उनके अधिकारियों ने उन्हें स्टैंडिंग ऑबिशन देकर उनका सम्मान किया और फूलों का गुलदस्ता सौंपा। पीएम मनमोहन सिंह ने भी नम आंखों से सबका शुक्रिया अदा किया। वहीं आज यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में डिनर का आयोजन कर रही है। सोनिया ने पीएम के सम्मान के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया है। इसमें मनमोहन सिंह को विदाई दी जाएगी। ये डिनर लोकसभा चुनाव नतीजे घोषित होने से दो दिन पहले हो रहा है।

बताया जा रहा है कि इस विदाई भोज के दौरान सोनिया धन्यवाद भाषण भी देंगी। साथ ही डिनर में कई केंद्रीय मंत्री और सीडब्ल्यूसी के सदस्य भाग लेंगे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के अगले दिन यानी 17 मई को अपना पद छोड़ देंगे।

मनमोहन सिंह ने 10 सालों तक प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में ही अगली बार प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं होने की घोषणा की थी। अपना पद छोड़ने से एक दिन पहले वो राष्ट्र के नाम अपना संदेश भी देने वाले हैं। इस फेयरवेल पार्टी में मनमोहन सिंह को एक स्मृतिचिह्न दिया जा सकता है, जिस पर कांग्रेस कार्यसमिति के सभी सदस्यों और केंद्रीय मंत्रियों के हस्ताक्षर हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+