FAST के जरिये सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर बोला करारा हमला
मुंबई। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उन्हीं के स्टाइल में सीधा हमला बोला है। शुक्रवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'हमें फास्ट (FAST) मूव करने की जरूरत है, लेकिन F.A.S.T का मतलब 'फर्स्ट एक्ट, सेंकेंड थिंक' (पहले कदम उठाओ, बाद में सोचो) भी नहीं होना चाहिए। सोनिया गांधी की बात सुनते ही कॉन्क्लेव में जोरदार ठहाके लगने लगे। आमतौर पर सोनिया गांधी इस अंदाज में बात नहीं करती हैं। वह बेहद कम इंटरव्यू देती हैं और मीडिया कॉन्क्लेव जैसे कार्यक्रमों में बेहद कम हिस्सा लेती हैं, लेकिन इस बार सोनिया गांधी ने वो सबकुछ किया, जो अब तक वह नहीं करती थीं। आखिर रही इसके पीछे की वजह और सोनिया ने पीएम नरेंद्र मोदी पर दागे कौन-कौन से तीर जानिए...

अभी रिटायर नहीं हुई हैं सोनिया गांधी
सोनिया गांधी ने जिस प्रकार से पीएम नरेंद्र मोदी हमला बोला है, उसे देखकर कोई भी विश्लेषक आसानी से कह सकता है कि सोनिया गांधी अभी जल्दी से रिटायर नहीं होने वाली हैं। भविष्य में राजनीतिक सक्रियता से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए खुद सोनिया ने भी स्पष्ट कहा कि अगर पार्टी उनसे कहेगी तो वह रायबरेली से चुनाव जरूर लड़ेगी। कार्यक्रम के दौरान सोनिया गांधी ने बेटी प्रियंका के राजनीतिक भविष्य के बारे में भी अहम बयान दिया।

प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री पर सोनिया गांधी ने कही बड़ी बात
सोनिया गांधी ने प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री के सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'यह पूरी तरह प्रियंका पर निर्भर करता है, पर मुझे नहीं लगता कि वह इस समय राजनीति में आना चाहती हैं। लेकिन कौन जाने भविष्य में क्या हो जाए।' सोनिया गांधी ने इससे पहले प्रियंका गांधी के राजनीतिक भविष्य के बारे में इस प्रकार से संभावनाओं से भर बयान नहीं दिया। उनके इस बयान से प्रियंका की राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

सोनिया गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर किए ये बड़े हमले
अपनी पार्टी की चुनावी हार का मुख्य कारण सोनिया गांधी ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में कहा कि बीजेपी लोगों को यह समझाने में कामयाब रही कि बीजेपी मुस्लिम पार्टी है। बीजेपी ने राहुल गांधी की मंदिर यात्रा को भी इसी से जोड़ा। सोनिया गांधी ने स्वीकार किया कि बीजेपी यह बताने में सफल रही कि कांग्रेस की छवि बदलने के लिए राहुल गांधी मंदिर-मंदिर जा रहे हैं। सोनिया गांधी ने कहा, 'मैं ये तो नहीं कहूंगी कि बीजेपी लोगों का ब्रेनवॉश करने में कामयाब रही, लेकिन यह जरूर है कि वह लोगों को अपनी बात समझाने में सफल रही है कि कांग्रेस मुस्लिम पार्टी है।












Click it and Unblock the Notifications