पीएम मोदी के 7 RCR से बड़ा है सोनिया का बंगला 10 जनपथ
नई दिल्ली। एक आरटीआई में जो खुलासा हुआ है उसके मुताबिक कांग्रेस और यूपीए की चेयपर्सन सोनिया गांधी का आधिकारिक निवास 10 जनपथ, भारत के प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास यानी 7 रेसकोर्स से ज्यादा बड़ा है।
फिलहाल वर्ष 2019 तक सात रेसकोर्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आधिकारिक निवास है। न सिर्फ देश के पीएम बल्कि सोनिया का निवास देश के किसी भी राजनेता के निवास के मुकाबले सबसे ज्यादा बड़ा है।
देव आशीष भट्टाचार्य की ओर से दायर की गई इस आरटीआई में कई और राजनेताओं के निवास स्थल के बारे में जानकारियां मिली हैं।
इस आरटीआई के मुताबिक राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ही सिर्फ दो ऐसे नाम हैं जो 10 जनपथ से ज्यादा बड़ा निवास स्थल होने का अधिकार रखते हैं।

सोनिया और पीएम मोदी
पीडब्ल्यूडी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 10 जनपथ 15,181 स्क्वायर मीटर के एरिया में फैला है जबकि प्रधानमंत्री का सात रेसकोर्स केवल 14,101 स्क्वायर मीटर के एरिया में फैला है।

खासतौर पर मिला है 10 जनपथ
आपको बता दें कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के साथ ही सात रेसकोर्स आधिकारिक निवास है लेकिन सोनिया गांधी का निवास 10 जनपथ उन्हें खासतौर पर अवांटित किया गया है।

कितना बड़ा है राष्ट्रपति भवन
राष्ट्रपति भवन 320 एकड़ में फैला हुआ है और यह दुनिया के कुछ आधिकारिक राष्ट्राध्यक्षों के सबसे बड़े निवास स्थल में से एक है।

उपराष्ट्रपति का निवास स्थल
वहीं उपराष्ट्रपति का निवास स्थल जो कि छह मौलाना आजाद रोड पर स्थित है वह 26,333.49 स्क्वायर मीटर का हिस्सा कवर करता है।

राहुल गांधी का 'स्वीट होम'
कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी जिस घर में रहते हैं वचह 12 तुगलक रोड पर स्थित है और करीब 5,022.58 स्क्वायर मीटर के हिस्से में फैला है।

प्रियंका को भी मिला है बंगला
35 लोधी स्टेट पर प्रियंका गांधी को जो बंगला एलॉट हुआ है वह 2,675.18 स्क्वायर मीटर के हिस्से में है।












Click it and Unblock the Notifications