शेख हसीना और सोनिया गांधी की गले मिलते तस्वीर वायरल, क्यों है गांधी परिवार से इनका बेहद करीबी रिश्ता

Sonia Gandhi Sheikh Hasina: कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ नई दिल्ली में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। शेख हसीना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली आई थीं।

मुलाकात के दौरान शेख हसीना और सोनिया गांधी ने एक-दूसरे को गर्मजोशी के साथ गले लगाया। शेख हसीना ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी गले लगाया और उनका हालचाल पूछा। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Sonia Gandhi Sheikh Hasina

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश, म्यांमार और भारत.. तीन देशों को काटकर नया ईसाई देश बनाने की साजिश? शेख हसीना क्यों कह रहीं ऐसा?

गांधी परिवार और शेख हसीना का रिश्ता बेहद करीबी है

हालांकि शेख हसीना की इस मुलाकात का राजनीति से कुछ भी लेना देना नहीं है। गांधी परिवार और शेख हसीना के परिवार का रिश्ता करीब 5 दशक से अधिक पुराना है। शेख हसीना और गांधी परिवार के बीच के संबंध बेहद करीबी हैं।

शेख हसीना और गांधी परिवार के बीच संबंधों का पता इस बात से लगाया जा सकता है कि, शेख हसीना के पिता और बांग्लादेश के संस्थापक नेता शेखमुजीबुर रहमान के तत्कालीन भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध थे। इंदिरा गांधी ने 1971 में बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के दौरान अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान से बांग्लादेश की स्वतंत्रता का समर्थन किया था। उसकी वक्त से गांधी परिवार और शेख हसीना के परिवार के बीच बेहद करीबी रिश्ता है।

ये भी पढ़ें- 'विफलता की जिम्मेदारी लेना तो दूर...', मोदी के शपथ ग्रहण समारोह पर सोनिया गांधी का तंज, कही बड़ी बात

जब 5 साल तक दिल्ली में रही थीं शेख हसीना

इतना ही नहीं, जब बांग्लादेश के राष्ट्रपति शेखमुजीबुर रहमान की सैन्य विद्रोह में हत्या हो गई थी कि उस वक्त शेख हसीना के परिवार को सुरक्षित रखने में भारत की अहम भूमिका थी। खुद शेख हसीना ने इस बात का जिक्र अपने इंटरव्यू में किया है।

उस दौरान इंदिरा गांधी के बुलावे पर शेख हसीना और उनका परिवार 5 साल से अधिक समय तक दिल्ली रहा। इसी वजह से गांधी परिवार के साथ उनका रिश्ता बेहद खास हो गया है।

ये भी पढ़ें- 'नरेन्द्र मोदी ने शपथ से पहले ही लाखों परिवारों को तोड़ दिया..', नीट परीक्षा पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+