'नरेन्द्र मोदी ने शपथ से पहले ही लाखों परिवारों को तोड़ दिया..', नीट परीक्षा पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

Rahul Gandhi News Uttar Pradesh: नरेन्द्र माेदी तीसरी बार रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसकी तैयारियों तेजी से चल रही हैं। कौन कैबिनेट में शामिल होगा इसकी भी चर्चा तेज है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्हाेने नीट परीक्षा पर सवाल उठाए हैं।

शपथ से पहले लाखों परिवारों को तोड़ दिया
राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि नरेंद्र मोदी ने अभी शपथ भी नहीं ली है और NEET परीक्षा में हुई धांधली ने 24 लाख से अधिक स्टूडेंट्स और उनके परिवारों को तोड़ दिया है।

rahul

नीट परीक्षा पर धांधली
राहुल गांधी ने लिखा एक ही एग्जाम सेंटर से 6 छात्र मैक्सिमम मार्क्स के साथ टॉप कर जाते हैं, कितनों को ऐसे मार्क्स मिलते हैं जो टेक्निकली संभव ही नहीं है, लेकिन सरकार लगातार पेपर लीक की संभावना को नकार रही है।

बताया कांग्रेस का प्लान
उन्होंने कहा कि शिक्षा माफिया और सरकारी तंत्र की मिलीभगत से चल रहे इस 'पेपर लीक उद्योग' से निपटने के लिए ही कांग्रेस ने एक रोबस्ट प्लान बनाया था। हमने अपने मैनिफेस्टो में कानून बना कर छात्रों को 'पेपर लीक से मुक्ति' दिलाने का संकल्प लिया था। आज मैं देश के सभी स्टूडेंट्स को विश्वास दिलाता हूं कि मैं संसद में आपकी आवाज़ बन कर आपके भविष्य से जुड़े मुद्दों को मज़बूती से उठाऊंगा। युवाओं ने INDIA पर भरोसा जताया है - INDIA उनकी आवाज़ को दबने नहीं देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+