मोदी ने की आंध्र प्रदेश की उपेक्षा, नहीं पूरे किए वादे: सोनिया
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर आंध्र प्रदेश की उपेक्षा करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने राज्य से किए वादे पूरे नहीं किए। लोकसभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संसोधन) विधेयक, 2015 पर चर्चा के दौरान सोनिया ने कहा कि राज्य राजस्व की कमी से जूझ रहा है।

उन्होंने कहा कि 14वें वित्त आयोग में भी राज्य के साथ न्याय नहीं हुआ। सोनिया ने कहा कि पोलावरम सिंचाई परियोजना भी क्रियान्वित नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इसपर तत्काल कदम उठाने की जरूरत है।
आखिरकार यह भारत सरकार की परियोजना है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आंध्र प्रदेश के पास अपनी भव्य राजधानी होनी चाहिए, लेकिन पर्याप्त रूप में कुछ भी प्रदान नहीं किया गया है।
सोनिया ने पेट्रोलियम विश्वविद्यालय सहित अन्य वादों की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, "आंध्र प्रदेश के लोग केंद्र सरकार की उपेक्षा से बेहद दुखी हैं।" सोनिया ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है।












Click it and Unblock the Notifications