मोस्‍ट इंस्‍पाइरिंग पॉलिटीशिन हैं सोनिया गांधी: सर्वे

Sonia Gandhi
नई दिल्‍ली। राहुल गांधी की जनसभाओं से भले ही भीड़ कम होने लगी है, लेकिन उनकी मां सोनिया गांधी लोगों के बीच अभी भी लोकप्रिय हैं। और तो और वो भारत की मोस्‍ट इंस्‍पाइरिंग पॉलिटीशियन भी बन गई हैं। यह हम नहीं बल्कि शादी डॉट कॉम द्वारा कराया गया सर्वेक्षण कह रहा है। सर्वेक्षण के अनुसार सबसे ज्‍यादा भारत की प्रेरणादायक महिला राजनेता सोनिया हैं और दूसरे नंबर पर सुषमा स्‍वराज।

5100 भारतीय महिलाओं के बीच कराये गये इस सर्वेक्षण में 36.2 प्रशित महिलाओं ने कहा कि उनके लिये सबसे ज्‍यादा इंस्‍पाइरिंग पॉलिटीशियन सोनिया गांधी हैं, जबकि 33.6 ने सुषमा का नाम लिया।

सर्वेक्षण में पाया गया कि सोनिया गांधी करियर और पारिवारिक जीवन के बीच एकदम सही संतुलन बनाकर चलती हैं। और इसीलिये महिलाएं उनसे प्रेरित होती हैं। कॉर्पोरेट सेक्‍टर में सबसे सफल महिला पर सवाल किये जाने पर सबसे ज्‍यादा 35.6 प्रतिशत वोट रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की पत्‍नी नीता अंबानी को मिले। वहीं बायोकॉन की किरन मजुमदार शॉ दूसरे नंबर पर, आईसीआईसीआई बैंक की चंदा कोचर तीसरे व एक्सिस बैंक की शिखा शमा चौथे नंबर पर रहीं।

खेल के क्षेत्र में मैरीकॉम सबसे सफल महिला खिलाड़ी के रूप में चुनी गईं। उन्‍हें 33.5 फीसदी लोगों ने वोट दिये। दूसरे नंबर पर सायना नेहवाल, तीसरे पर सानिया मिर्जा और चौथे पर पीवी सिंधू रहीं। बॉलीवुड में इंस्‍पइरिंग महिलाओं में शाहरुख खान की पत्‍नी गौरी खान टॉप पर रहीं, जबकि दूसरे नंबर पर ऐश्‍वर्या राय, तीसरे पर माधुरी दीक्षित और चौथे पर काजोल।

यह सर्वेक्षण एक संकेत यह भी देता है कि जो लोग राहुल गांधी की कम होती लोकप्रियता से कांग्रेस के पतन की बात कर रहे हैं, वो यह जान लें कि अभी सोनिया गांधी की लोकप्रियता में कोई कमी दर्ज नहीं हई है। जाहिर है कि उनका असर आने वाले लोकसभा चुनाव में जरूर देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+