Sonia Gandhi Hospitalized: सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती
Sonia Gandhi Hospitalized: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की अचानक गुरुवार (20 फरवरी) को तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनको दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका रुटीन चेकअप किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।
बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया था। फिलहाल वे ठीक हैं। इसी के साथ शुक्रवार को उनको छुट्टी मिल जाएगी। हालांकि सोनिया गांधी के भर्ती होने का सही समय और वजह का फिलहाल पता नहीं लग पाया है।

Sonia Gandhi की डॉक्टरों की एक टीम कर रही निगरानी
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कतों का सामना कर रहीं हैं। ऐसे में इसी के चलके उनको अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। इससे पहले भी सोनिया गांधी को कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।
पेट से संबंधित परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती
कई मीडिया रिपोर्ट्स में सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार बताया कि कांग्रेस नेता को पेट से संबंधित किसी तरह की समस्या के चलते एडमिट कराया गया था। अस्पताल के मुताबित कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है और शुक्रवार सुबह तक उनको छुट्टी देने की संभावना जताई है।
बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में मौजूद रही सोनिया गांधी
मालूम चला है कि 78 वर्षीय सोनिया गांधी गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. समीरन नंदी की देखरेख में हैं। बता दें कि सोनिया गांधी को सार्वजनिक तौर पर आखिरी बार 13 फरवरी को संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान देखा गया था। इससे पहले 10 फरवरी को उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द जनगणना पूरी करने का दबाव बनाया था। साथ ही राज्यसभा में उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि देश के करीब 14 करोड़ लोग खाद्य सुरक्षा कानून लाभ से वंचित हैं।












Click it and Unblock the Notifications