महाराष्ट्र: सोनिया गांधी ने शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के न्यूनतम साझा कार्यक्रम को दी मंजूरी
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में बहुमत परीक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा बुधवार शाम 5 बजे तक की वक्त तय किए जाने के बाद से राजनीतिक हलचल तेज है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के न्यूनतम साझा कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। आज तीनों दलों की बैठक के बाद इसे जारी किया जाएगा।

इस बैठक में संयुक्त विधायक दल का नेता चुना जाएगा। माना जा रहा है उद्धव ठाकरे विधायक दल के नेता होंगे। इससे पहले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। फडणवीस ने प्रेस कॉन्फेंस कर कहा कि हमारे पास बहुमत नहीं। मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं। फडणवीस ने कहा कि शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की तीन पहिया सरकार नहीं चल पाएगी। इससे पहले अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।












Click it and Unblock the Notifications