नेशनल हेराल्ड केस : सोनिया गांधी से ED की पूछताछ जारी, 'सत्याग्रह' में शामिल हुए राहुल गांधी हिरासत मे

नई दिल्ली, 26 जुलाई: नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सोनिया गांधी आज फिर से पूछताछ कर रही है। कांग्रेस सांसदों ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में संसद परिसर से विजय चौक की ओर मार्च निकाला। इस मार्च में पार्टी नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए। पुलिस ने मार्च कर रहे कांग्रेस सांसदों को हिरासत में लिया। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को विजय चौक पर हिरासत में लिया। राहुल ने कहा कि सभी सांसद यहां पर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर बात की, लेकिन ये (पुलिस) लोग हमें बैठने नहीं दे रहे हैं और हमें हिरासत में ले रहे हैं।

Recommended Video

    National Herald Case: Sonia Gandhi से ED की पूछताछ, भड़के Rahul Gandhi | वनइंडिया हिंदी | *Politics
     Sonia Gandhi Enforcement Directorate Questioning congress Satyagraha

    'विपक्ष को खत्म करने की मोदी और अमित शाह की साजिश'

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ये मोदी जी और अमित शाह जी की साजिश है कि विपक्ष को खत्म करना और हमारी आवाज बंद करना है। हम इससे डरने वाले नहीं है..हम लड़ते रहेंगे। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार ने ठान रखी है कि वे एजेंसियों का गलत उपयोग करके विपक्ष की आवाज़ को कुचलने और कांग्रेस के नेताओं को टारगेट करेंगे। हम पूछताछ से नहीं डर रहे हैं, केस में कोई दम नहीं है, लगातार हर बात का जवाब दिया जा रहा है लेकिन इन एजेंसी का दुरुपयोग हो रहा है। पायलट ने कहा कि लोकतंत्र में प्रदर्शन करना, अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है।

    ईडी के सामने सोनिया गांधी की दूसरी पेशी से पहले कांग्रेस ने बैठक बुलाई थी। इसमें पार्टी ने कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण सत्‍याग्रह करने को कहा है। पार्टी प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी पहले जांच कर मामला बंद कर चुकी है। सरकार बदले की भावना से विरोधी पार्टियों के नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस इसके खिलाफ पूरे देश में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास शांतिपूर्वक सत्याग्रह करेगी। शक्ति सिंह ने कहा कि पार्टी ने राजघाट पर शांतिपूर्ण सत्याग्रह करने के लिए दिल्ली पुलिस से इजाजत मांगी थी, लेकिन पुलिस ने इनकार कर दिया। इसलिए पार्टी संसद से सड़क तक शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं को जहां रोका जाएगा, वहां शांतिपूर्ण सत्याग्रह करेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+