संसद में कांग्रेस सांसदों पर कार्रवाई, मोदी पर भड़के राज्य सभा LoP खड़गे, कहा- PM लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं
सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने वाले 4 सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस ने हैरानी जताई है। सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के मामले में कांग्रेस ने कहा है कि सरकार विपक्ष की आवाज को कुचलना चाहती है।
नई दिल्ली, 25 जुलाई : संसद के मानसून सत्र में जमकर हंगामा देखा जा रहा है। लोक सभा के अलावा राज्य सभा में भी सुचारू कामकाज नहीं हो पा रहा। कांग्रेस सरकार पर दमन के आरोप लगा रही है। इसी बीच लोक सभा से चार कांग्रेस सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया। बता दें कि ईडी सोनिया गांधी से पूछताछ, नेशनल हेराल्ड केस में कर रही है। मनी लॉन्ड्रिंग के इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी आरोप लगे हैं। उनसे भी इनक्वायरी हो रही है। कांग्रेस आलाकमान से पूछताछ तो लेकर कांग्रेस आक्रोशित है।

कांग्रेस सांसदों का निलंबन
चार लोक सभा सांसदों को संसद के मानसून सत्र से निलंबित किए जाने पर राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, किसी को सस्पेंड करना ठीक नहीं है। संसद में सच्चाई सामने रखने के कारण सरकार उन्हें डरा रही है। यह दर्शाता है कि पीएम मोदी हमारे लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। बता दें लोक सभा स्पीकर ओम बिरला ने सोमवार को सख्ती दिखाते हुए मनिकम टैगोर समेत चार कांग्रेस सांसदों को पूरे सत्र से निलंबित कर दिया।
सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप
खड़गे के अलावा कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, कांग्रेस ने मंगलवार को राजघाट के सामने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा, हमने दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन की अनुमति मांगी, आवेदन दिया गया, लेकिन पुलिस ने परमिशन देने से इनकार कर दिया। यह दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। सरकार विपक्ष की आवाज को दबा रही है।
सोनिया गांधी की ईडी के समझ पेशी
बता दें कि मंगलवार को ही कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होंगी। इसी संदर्भ और जांच एजेंसी की कार्रवाई के विरोध की रणनीति बनाने के लिए सोमवार को कांग्रेस की बैठक हुई।
खड़गे कॉर्नर सीट विवाद पर क्या बोले ?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान 'कॉर्नर सीट' वाले विवाद पर राज्य सभा में लीडर ऑफ अपोजिशन (एलओपी) मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, जहां तक प्रोटोकॉल की बात है तो मुख्यमंत्री शिंदे पहली पंक्ति में कैसे दिखे? अपने ही लोगों को आगे बिठाते हैं। और एक मान्यता प्राप्त विपक्षी नेता को बस किनारे कर दिया जाता है। यह ठीक नहीं है।
क्या खड़गे को सम्मानजनक सीट नहीं मिली ?
बता दें कि कांग्रेस सांसद जयराम रमेश व अन्य सांसदों ने आरोप लगाए कि खड़गे को पद के मुताबिक सीट नहीं दी गई। इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि खड़गे को पहली कतार में सीट दी गई, सेंटर में बैठने के ऑफर को उन्होंने स्वीकार नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications