सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्‍ली के गंगा राम अस्पताल में करवाया गया भर्ती

Sonia gandhi admitted in Hospital: कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी को पेट संबंधी समस्या के कारण दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उन्‍हें पेट संबंधी समस्‍या के कारण अस्‍पताल के गैस्ट्रो विभाग में एडमिट किया गया और डॉक्‍टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने अस्पताल के एक बयान के हवाले से बताया किसोनिया गांधी को रविवार को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी को पेट से संबंधित समस्या के कारण गैस्ट्रो विभाग में भर्ती किया गया है और वो निगरानी में हैं।"

sonia gandhi

इससे पहले जून में, 78 वर्षीय सोनिया गांधी को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल में लाया गया था, जब उन्होंने शहर की यात्रा के दौरान बेचैनी की शिकायत की थी। चेकअप के बाद वह घर चली गईं। आईजीएमसी के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमन चौहान ने बताया था कि सोनिया गांधी को नियमित जांच के लिए अस्पताल लाया गया था।

डॉ. चौहान ने कहा था, "सोनिया गांधी को रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया था। उनका ब्लड प्रेशर थोड़ा बढ़ा हुआ था, लेकिन अब वह स्थिर हैं।"

पहले भी पेट की समस्‍या के कारण एडमिट हुई थीं

पिछले कुछ समय से सोनिया गांधी तबीयत को लेकर परेशानी झेल रही हैं। कुछ समय पहले ऐसे ही सोनिया गांधी को पेट संबंधी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछली बार भी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस बार की तरह गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञों ने सोनिया गांधी का इलाज किया था और तब एक दिन डिस्‍चार्ज कर दिया जाएगा। इस बार भी उन्‍हें पेट संबंधी समस्‍या होने पर अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+