महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर सोनिया गांधी के घर इन नेताओं के साथ बड़ी बैठक
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार बनने में जैसे-जैसे देरी हो रही है राजनीति में भी उतनी तरह की चीजें सामने आ रही है। इस बीच खबर आ रही है कि महाराष्ट्र के मसले पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निवास 10 जनपथ पर बड़ी बैठक हो रही है। इस बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे, अहमद पटेल और एके एंटनी शामिल हैं। बता दें कि यहीं वो नेता हैं जो लगातार एनसीपी के साथ संपर्क में बने हुए हैं और सरकार गठन पर बात कर रहे हैं. सोमवार को शरद पवार ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।

आपको बता दें कि कांग्रेस और एनसीपी नेताओं के बीच आज होने वाली बैठक टल गई है। एनसीपी नेताओं का कहना है कि आज कांग्रेस के कई नेता इंदिरा गांधी से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं, ऐसे में जो बैठक आज होनी थी अब वह कल होगी। शरद पवार और सोनिया गांधी की बैठक में ये फैसला हुआ था कि दोनों पार्टियों के नेता बैठक में बात कर आगे की रणनीति तय करेंगे।
मालूम हो कि गठबंधन सरकार बनाने की कोशिशों के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। हालांकि, इसके बाद भी सरकार गठन पर कोई फैसला नहीं हो सका। करीब 50 मिनट की मुलाकात के बाद शरद पवार ने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष से सरकार के गठन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। हमने राज्य में राजनीतिक हालात के बारे में चर्चा की। कांग्रेस-एनसीपी नेताओं की जल्द बैठक होगी, इसमें स्थिति का जायजा लिया जाएगा। मुलाकात के फौरन बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि दोनों पार्टियों के नेता आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications