मोदी के लाल किले के भाषण का सोनिया-राहुल करेंगे बहिष्कार
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) संसद के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस और भाजपा के बीच जिस तरह की तकरार और तल्खी दिखी उसको देखते हुए माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब शनिवार को लाल किले से स्वाधीनता दिवस के अवसर पर देश को संबोधित करेंगे तो वहां पर कांग्रेस का कोई नामवर नेता मौजूद नहीं होगा।
संभावना कम ही है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस का कोई और नेता इस अवसर पर रहे। हालांकि एक दौर में सरकार भले ही किसी पार्टी की रहती हो पर विपक्षी दलों के नेता भी प्रधानमंत्री का भाषण सुनने के लिए लाल किले पर पहुंचते थे।
भाजपा सांसद रहेंगे
इस बीच, खबर है कि भाजपा नेतृत्व ने अपने उन सभी सांसदों को लाल किले पर पहुंचने के लिए कहा है,जो कल राजधानी में होंगे। दरअसल लोकसभा का सत्रावसान होने के बाद ज्यादातर सासंद अपने-अपने क्षेत्रों में चले जाते हैं। पर फिर भी कुछ दिल्ली मेंही होते हैं। यानी वे कल लाल किले पर मौजूद रहेंगे।
लाल किला बिना अधूरा है आजादी का जश्न, जानिए कैसे
सभी बाबू रहेंगे
इनके अलावा मोदी के भाषण को सुनने के लिए भारत सरकार के सभी आला अफसर और केन्द्रीय मंत्री तो रहेंगे। इनके अलावा राजधानी में तमाम देशों के डिप्लोमेट भी रहेंगे। अरब देशों की राजनयिकों की तो खासी तादाद रहेगी। दरअसल मोदी कुछ दिनों के बाद संयुक्त अरब अमीरत के दौर पर जा रहे हैं।
इस बीच, माना जा रहा है कि मोदी का कश्मीर को विशेष पैकेज देने की घोषणा करना तय है। वे अपने भाषण में पाकिस्तान समेत सभी पड़ोसी देशों से संबंध सुधारने की इच्छा को व्यक्त करते हुए ये भी साफ करेंगे कि सीमा पार से होने वाली घुसपैठ या आतंकवाद को देश कुचल देगा।













Click it and Unblock the Notifications