Sonarpur Dakshin Election Result 2026: सोनारपुर सीट पर कौन जीता? क्या हुआ महाभारत की 'द्रौपदी' का?
Sonarpur Dakshin Election Result 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बाद अब नतीजों पर सबकी नजर है। दक्षिण 24 परगना जिले की सोनारपुर दक्षिण सीट पर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। भाजपा ने इस सीट से 'महाभारत' फेम अभिनेत्री रूपा गांगुली को उम्मीदवार बनाया जिनका सीधा मुकाबला टीएमसी की अभिनेत्री अरुंधति (लवली) से था जबकि सीपीआई की परमिता दासगुप्ता और कांग्रेस के सुब्रत दत्ता भी इस चुनावी रण में उतरे थे लेकिन बाजी मार ले गईं महाभारत की द्रोपदी यानी की रूपा गांगुली ने।
रूपा गांगुली 35 हजार 782 वोटों से चुनाव जीत गई हैं, उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की अरुंधति मैत्रा उर्फ लवली मैत्रा को हराया है। रूपा गांगुली को 1 लाख 28 हजार 970 वोट मिले हैं, वहीं दूसरे स्थान पर रहीं अरुंधति को 93 हजार 188 वोट मिले हैं।

कौन हैं रूपा गांगुली?
आपको बता दें कि रूपा गांगुली भारतीय सिनेमा और राजनीति कै लोकप्रिय चेहरा हैं। 25 नवंबर 1966 को कोलकाता में जन्मी रूपा गांगुली ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वहीं से पूरी की और बाद में अभिनय की दुनिया में कदम रखा। रूपा गांगुली को सबसे ज्यादा पहचान लोकप्रिय टीवी धारावाहिक महाभारत में 'द्रौपदी' के किरदार से मिली। इस भूमिका ने उन्हें घर-घर में प्रसिद्ध कर दिया और आज भी लोग उन्हें द्रौपदी के रूप में याद करते हैं। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शो में काम किया, जिनमें परमा और एकलव्य: द रॉयल गार्ड जैसी फिल्में शामिल हैं।
टीवी के साथ-साथ कई यादगार फिल्मों में भी रूपा गांगुली ने किया है काम
रूपा गांगुली ने अपने करियर में टीवी के साथ-साथ कई यादगार फिल्मों में भी काम किया है, अंतरमहल,पद्मा नदीर माज,निशिजापन, बारिवाली उनकी चर्चित फिल्में हैं। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। अभिनय के अलावा रूपा गांगुली एक बेहतरीन गायिका भी हैं और उन्होंने कई बंगाली गानों में अपनी आवाज दी है। अपने बहुमुखी प्रतिभा के कारण उन्होंने मनोरंजन जगत में अलग पहचान बनाई। राजनीति में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ जुड़कर सक्रिय भूमिका निभाई।
भाजपा की प्रखर नेताओं में से एक रूपा गांगुली
साल 2016 में उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया गया, जहां उन्होंने विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी आवाज उठाई। रूपा गांगुली अपने बेबाक विचारों और सामाजिक मुद्दों पर स्पष्ट राय रखने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने महिलाओं के अधिकार, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक मुद्दों पर कई बार खुलकर अपनी बात रखती हैं, वो भाजपा की प्रखर वक्ता कही जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications