राहुल गांधी ने बताया सोनम वांगचुक को हंगर स्ट्राइक से हटाना सही या गलत? जानिए किस नेता ने क्या कहा?

Sonam Wangchuk Hunger Strike: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे इंजीनियर और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह पुलिस सफदरजंग अस्पताल ले गई। इसके बाद पूरा मामला राजनीतिक बहस का विषय बन गया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल, पिनराई विजयन, योगेंद्र यादव और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन दलवाई तक कई नेताओं ने सरकार के कदम पर अपनी प्रतिक्रिया दी। दूसरी तरफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने वांगचुक की जगह खुद अनशन शुरू कर दिया। आइए समझते हैं कि किस नेता ने क्या कहा और पूरा घटनाक्रम कैसे आगे बढ़ा।

Rahul Gandhi on sonam wang chuk

राहुल गांधी का हमला, 'मोदी सरकार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाना गलत फैसला है।

राहुल गांधी ने कहा,

"मोदी सरकार के मूल सिद्धांत असत्य और हिंसा हैं। सरकार का रास्ता सच और संवाद नहीं, बल्कि दबाव और टकराव का दिख रहा है। पेपर लीक, महंगी होती शिक्षा और छात्रों की आत्महत्या जैसे सवाल देश के भविष्य से जुड़े हैं। इन मुद्दों पर आवाज उठाने वालों को चुप नहीं कराया जा सकता।"

कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई का कहना था कि सरकार को पहले आंदोलनकारियों से बातचीत करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा,

"इतने लंबे समय से विरोध चल रहा था। समाधान निकालने की कोशिश होनी चाहिए थी। NEET जैसे बड़े विवाद के बाद जवाबदेही तय होना भी जरूरी है। ऐसे मामलों में पहले भी कई बार संबंधित मंत्री पद छोड़ चुके हैं।"

उद्धव ठाकरे ने क्या कहा?

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इस कार्रवाई को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, "जिस तरह वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटाया गया, वह ठीक नहीं था। युवा कई दिनों से भूख हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार बातचीत की बजाय दूसरी राह चुन रही है। अगर NEET जैसा मामला हुआ है तो जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।"

केजरीवाल ने लोगों से क्या अपील की?

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोनम वांगचुक शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग लेकर बैठे थे। उन्होंने कहा, "बातचीत करने की जगह बल प्रयोग करना सही रास्ता नहीं है। अगर लोग आज नहीं बोले तो आने वाले समय में छात्रों के मुद्दे और मुश्किल हो सकते हैं।" उन्होंने लोगों से जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन करने की भी अपील की।

पिनराई विजयन बोले- लोकतांत्रिक विरोध को दबाने की कोशिश

केरल के पूर्व सीएम पिनराई विजयन ने पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक विरोध को दबाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके के खिलाफ हुई कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने कहा कि सरकार की कार्रवाई से आंदोलन खत्म नहीं होगा, बल्कि और बड़ा हो सकता है।

अब कैसी है सोनम वांगचुक की हालत? हेल्थ बुलेटिन हुआ जारी

वीएमएमसी सफदरजंग अस्पताल ने शनिवार (18 जुलाई) दोपहर हेल्थ बुलेटिन जारी किया। अस्पताल के मुताबिक सुबह 7:40 बजे दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को अस्पताल लेकर पहुंची।

डॉक्टरों ने बताया कि लंबे उपवास की वजह से उन्हें सामान्य कमजोरी थी। भर्ती के समय वे पूरी तरह होश में थे। उनका ब्लड प्रेशर, नाड़ी और ऑक्सीजन लेवल स्थिर था। जांच में शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन के संकेत मिले, जिसके बाद मेडिकल टीम ने उनका इलाज शुरू किया।

जंतर-मंतर पर क्या हुआ?

शनिवार (18 जुलाई) सुबह करीब 7 बजे सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी जंतर-मंतर पहुंचे। वहां से सोनम वांगचुक को सफेद चादर में लपेटकर एंबुलेंस तक ले जाया गया और फिर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया।

कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल भी बन गया। उधर सोनम वांगचुक के अस्पताल ले जाए जाने के बाद CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके मंच से नीचे आए और उन्होंने खुद भूख हड़ताल शुरू कर दी। इसी दौरान एक महिला ने उन पर स्याही भी फेंकी।

अब आगे क्या?

सोनम वांगचुक अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। दूसरी तरफ जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी है और अभिजीत दीपके ने अनशन की जिम्मेदारी संभाल ली है।

विपक्ष सरकार पर दबाव बना रहा है, जबकि सरकार की तरफ से अब तक इस पूरे विवाद पर कोई विस्तृत राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह मुद्दा संसद से लेकर सड़क तक और गर्म हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+