Sonam Raghuvanshi: पहाड़ पर सेल्फी और धक्का देकर गिराना, जानें सोनम और राज ने कैसे बनाया था प्लान बी
Sonam Raghuvanshi: राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने अब तक पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ चल रही है। सभी आरोपियों को लेकर मेघालय पुलिस शिलॉन्ग पहुंच गई है। पूछताछ में कुछ अहम सुराग मिले हैं जिनके आधार पर जांच जारी है। आरोपियों की कॉल डिटेल, बैंक अकाउंट, लोकेशन और सोशल मीडिया प्रोफाइल खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में सोनम अब टूटने लगी है और धीरे-धीरे साजिश की तहें खुलती नजर आ रही हैं। सोनम और उसके बॉयफ्रेंड राज ने हत्याकांड की साजिश बनाने से लेकर राजा को मारने के लिए एक और प्लान तैयार करने की बात कही है।
Sonam Raghuvanshi ने पूछताछ में किए बड़े खुलासे

यह भी पढ़ें: 20 लाख में पति की मौत का सौदा, मेघालय को कलंकित करने की साजिश, राजा केस के 10 बड़े अपडेट्स
सोशल मीडिया से मिले हत्या के अहम सुराग
पुलिस को सोनम पर पहला शक तब हुआ जब हनीमून के दौरान उसने सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर नहीं शेयर की थी। राजा के सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर 'सात जन्मों का साथ' के साथ हत्या वाले दिन दोपहर 2.15 बजे अपलोड की गई थी। इसके अलावा, घटना वाली जगह से 10 किमी. दूर सोनम का रेनकोट और राजा का मोबाइल स्क्रीन बरामद हुआ था। एक अन्य आरोपी आकाश की खून से सनी हुई जैकेट मिली थी। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में सोनम को आकाश, विशाल और आनंद से कुछ बात करते देखा गया था। उस वक्त सोनम का रेनकोट आकाश ने पहन रखा था।
यह भी पढ़ें: सोनम रघुवंशी की साजिश का चौंकाने वाला पर्दाफाश, जानिए 25 मई को शिलॉन्ग से इंदौर क्यों गई थी ट्रेन से
पुलिस ने राजा की हत्या में शामिल आरोपियों को पकड़ने के इस मिशन को ऑपरेशन हनीमून का नाम दिया था। पुलिस को सोनम की संलिप्तता पर शक 3-4 जून को हो गया था। गिरफ्तारी से पहले सीसीटीवी फुटेज, आरोपियों की कॉल लोकेशन, कॉल हिस्ट्री जैसी डिटेल निकाली गई थी।












Click it and Unblock the Notifications