Sonam Raghuvanshi: '20 लाख में पति की मौत का सौदा, मेघालय को कलंकित करने की साजिश',राजा केस के 10 बड़े Updates
Sonam Raghuvanshi: राजा रघुवंशी केस ने पूरे भारत को झकझोर कर रख दिया है, राजा की पत्नी सोनम पर ही अपने प्रेमी संग मिलकर हनीमून पर हत्या कराने का आरोप लगा है। 24 साल की सोनम, जो चेहरे से एकदम मासूम नजर आती है, क्या वो इतनी शातिर हो सकती है, ये ही सवाल हर किसी के मन में चल रहा है।
आपको बता दें कि मेघालय के सोहरा में अपने पति राजा रघुवंशी की नृशंस हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को पुलिस मंगलवार देर रात शिलांग लेकर पहुंची, आज वो उसे अन्य चार आरोपियों के साथ अदालत में पेश करेगी। इस पूरे केस में बीते 24 घंटों में काफी कुछ घटित हुआ है।

आइए जानते हैं इस केस में अब तक के दस बड़े अपडेट के बारे में...
- मेघालय पुलिस के मुताबिक आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के लिए कथित रूप से हत्यारों को ₹20 लाख की पेशकश की थी।
- मेघालय पुलिस ने बताया कि सोनम रघुवंशी का राज कुशवाहा से अफेयर था, और वो अपने पति से छुटकारा पाना चाहती थी।
'Sonam Raghuvanshi ने हत्यारों को पहले ₹5 लाख एडवांस में दिए'
- सोनम ने हत्यारों को पहले ₹5 लाख एडवांस में दिए और बाकी राशि हत्या के बाद देने का वादा किया।
- मेघालय पुलिस के मुताबिक यह साजिश पिछले दो महीनों से रची जा रही थी। सोनम के मोबाइल रिकॉर्ड, बैंक ट्रांजैक्शन और व्हाट्सएप चैट्स इस षड्यंत्र की पुष्टि करते हैं।"
- सोनम द्वारा अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के लिए नियुक्त किए गए तीनों आरोपियों ने सबसे पहले बेंगलुरु में दंपति से मुलाकात की थी, जहां से वे मेघालय के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट में सवार हुए थे।
- मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा कि इस जघन्य अपराध को लेकर जिस तरह का नैरेटिव गढ़ा गया उसने न केवल मेघालय बल्कि पूरे पूर्वोत्तर भारत की छवि को धूमिल किया है।
'मेघालय को कलंकित करने का प्रयास' (Sonam Raghuvanshi)
- सीएम ने कहा कि एक व्यक्ति की क्रूर हत्या को पूरे राज्य और समुदाय को बदनाम करने के लिए इस्तेमाल किया गया, जो कि बेहद ही गलत है। ये मेघालय को कलंकित करने का प्रयास था।
- सोनम के साथ पुलिस ने आकाश राजपूत (19), विशाल सिंह चौहान (22) और आनंद कुर्मी को भी गिरफ्तार किया है। चौथे आरोपी राज कुशवाह को भी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि वह सोनम रघुवंशी का प्रेमी है।
सोनम 25 से 27 मई तक इंदौर में रही (Sonam Raghuvanshi)
- पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोनम 25 से 27 मई तक इंदौर में रही और इसके बाद वह फरार हो गई थी, उसने अपने मोबाइल को तोड़ दिया था जिससे उससे कोई संपर्क ना हो पाए। वो इंदौर से सीधे गाजीपुर पहुंची थीं, अब वो वहां कैसे पहुंची है इस बात पर सस्पेंस बरकरार है।
- सोनम रघुवंशी को मंगलवार को मेघालय पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया था, जहां उसने अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। बाद में उसे उसी रात शिलांग लाया गया।












Click it and Unblock the Notifications