Sonam Raghuvanshi से पहले भी आई थीं Lady Villains, औरतों की क्रूरता देख हिल गया था देश!
Sonam Raghuvanshi Case: सोनम रघुवंशी को अपने पति राजा की हत्या के आरोप में अरेस्ट किया गया है। इससे पहले भी महिलाओं का नाम कुछ ऐसे केस में आया था जिससे पूरा देश हिल गया था। इसमें एक मामले में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया था। मुस्कान और साहिल केस अब तक लोग भूले नहीं हैं। इसी साल मार्च में यह केस देश के सामने आया था। प्रेमी के लिए पति और परिवार की हत्या करने वाले ऐसे केस देश में काफी चर्चित रहे हैं। जानें ऐसे ही कुछ खास केस के बारे में जहां महिलाओं की दरिंदगी से हिल गई इंसानियत।
बॉयफ्रेंड के साथ मुस्कान ने की पति की हत्या, शव को ड्रम में डाला
मेरठ की रहने वाली मुस्कान रस्तोगी का केस भी काफी चर्चा में रहा था। 3 मार्च 2025 को मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर सौरभ की हत्या की थी। इसके बाद दोनों ने शव को कई टुकड़ों में काटा और फिर उसे एक ड्रम में डालकर दफना दिया। इसके बाद दोनों हिमाचल घूमने चले गए। पुलिस ने 19 मार्च को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल में रहने के दौरान मुस्कान के प्रेग्नेंट होने की पुष्टि हुई है। मेरठ के इस हत्याकांड से पूरा देश दहल गया था।

मुंहदिखाई के पैसों से प्रगति ने कराई थी पति दिलीप की हत्या
उत्तर प्रदेश के औरेया में मार्च 2025 में पति की हत्या का ऐसा केस सामने आया था जिसने पूरे देश को सकते में डाल दिया। औरैया की प्रगति ने अपने पति दिलीप की हत्या सुपारी देकर कराई थी। प्रेमी अनुराग के साथ मिल प्रगति ने शूटर्स अरेंज किए और फिर शादी के महज 15 दिन बाद पति की हत्या करवा दी। शूटर्स को 2 लाख रुपये अडवांस देने के लिए उसने मुंहदिखाई और शादी की दूसरी रस्मों में मिले पैसों का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने जब इस हत्याकांड में प्रगति और उसके प्रेमी को अरेस्ट किया, तो उसने बताया कि दोनों का प्रेम संबंध 5 साल से चल रहा था। प्रगति के परिवार को भी इस संबंध की जानकारी थी।
यह भी पढें: ट्रांजिट रिमांड के बाद सोनम रघुवंशी की कैसी बीती पहली रात?
प्रेमी के साथ पति को मौत के घाट उतारा फिर सांप से कटवाया
मेरठ के ही अकरबपुर सादात गांव के अमित कश्यप उर्फ मिक्की (25) की मौत इस साल हुई थी। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा था कि उसकी मौत वाइपर सांप के काटने से हुई है। हालांकि, पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो सामने आया कि अमित की हत्या उसकी पत्नी रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर की थी। दोनों ने अमित को मौत के घाट उतारने के बाद उसे सांप से कटवाया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर पता चला कि अमित की मौत दम घुटने से हुई है। जांच में रेवती ने प्रेमी के साथ पति की गला दबाकर हत्या की थी और फिर उसके बिस्तर पर जंगल से पकड़कर लाया जहरीला सांप छोड़ दिया था।
शबनम ने उतारा था पूरे परिवार को मौत के घाट
अमरोहा की शबनम ने साल 2008 में अपने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया था। शबनम का परिवार सलीम से उसके रिश्ते के खिलाफ था। परिवार के विरोध से नाराज शबनम ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता मास्टर शौकत, मां हाशमी, भाई अनीस और राशिद, भाभी अंजुम, भतीजे अर्श और फुफेरी बहन राबिया का कुल्हाड़ी से वार कर कत्ल कर दिया था। अमरोहा के बावनखेड़ी गांव के लोगों के जहन में 14/15 अप्रैल 2008 की वह घटना भुलाए नहीं भूलती है। इस गांव के लोग आज तक बेटियों का नाम शबनम नहीं रखते हैं। शबनम और सलीम को फांसी की सजा सुनाई गई है।
अतुल सुभाष आत्महत्या केस
बेंगलुरु के एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या का केस भी काफी चर्चित हुआ था। मौत से पहले अतुल ने लगभग एक घंटे का वीडियो बनाया था जिसमें अपनी पत्नी, सास और साले पर गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस ने इस केस में अतुल की पत्नी निकिता सिंहानिया, उनकी मां और भाई पर आत्महत्या का केस दर्ज किया है। हालांकि, तीनों को कोर्ट से जमानत मिल गई है। इस मामले ने भी पूरे देश में तलाक से जुड़े कानूनों पर नए सिरे से बहस शुरू कर दी थी।
यह भी पढ़ें: Sonam Raghuvanshi के चैट से जुड़ रही साजिश की कड़ियां, बॉयफ्रेंड से राजा के लिए कही थी शॉकिंग बात
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications