होठों पर खामोशी, सिर्फ भाई से बात कराने की मांग! ट्रांजिट रिमांड के बाद सोनम रघुवंशी की कैसी बीती पहली रात?
Sonam Raghuvanshi: शादी के कुछ ही दिनों बाद हनीमून पर पति के साथ निकली सोनम रघुवंशी अचानक देशभर की सुर्खियों में आ गई। मेघालय के खूबसूरत पहाड़ों से गायब हुई सोनम जब सैकड़ों किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर बदहवास हालत में मिली, तो हर किसी के मन में यही सवाल था - आखिर वह वहां तक कैसे पहुंची?
एक तरफ उसका पति राजा रघुवंशी मृत पाया गया, वहीं दूसरी ओर सोनम के चेहरे पर न तो डर था और न ही पछतावा। अब सोनम पर शक है कि उसने ही अपने पति की हत्या करवाई है। पुलिस की पूछताछ जारी है और पूरा देश इस रहस्यमयी कहानी के जवाब का इंतजार कर रहा है।

मध्य प्रदेश की रहने वाली सोनम रघुवंशी पति राजा रघुवंशी के साथ मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून मनाने गई थी, लेकिन अब वह पति की हत्या के शक में पुलिस हिरासत में है। इस पूरे मामले ने लोगों को चौंका कर रख दिया है। मेडिकल जांच के दौरान वह कई बार पानी पीती रही, लेकिन उसके चेहरे पर कोई घबराहट या पछतावा नहीं दिखा।
ये भी पढ़ें:Sonam Raghuvanshi: क्या सोनम को नशीली दवा देकर गाजीपुर लाया गया? किसने मिसेज रघुवंशी को कहा 'बैड प्लानर'?
सखी सेंटर में 14 घंटे रही
सोनम को प्राथमिक इलाज के बाद सखी वन स्टॉप सेंटर भेजा गया, जहां वह करीब 14 घंटे रही। इस दौरान वह चुपचाप रही, कभी लेट जाती तो कभी बैठ जाती। सूत्रों के मुताबिक, वह सिर्फ यही कहती रही कि "मुझे भाई से बात करनी है।"
सोनम को मेघालय ले जाया जाएगा
मेघालय पुलिस सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर 10 जून की सुबह बिहार की राजधानी पटना पहुंची। उसे फुलवारीशरीफ थाने में रखा गया है और वहां से उसे फ्लाइट से गुवाहाटी ले जाया जाएगा। मेघालय पुलिस को कोर्ट से 3 दिन की रिमांड मिली है।
#WATCH | Raja Raghuvanshi murder case | Patna, Bihar: Inside visuals from Patna's Phulwari Sharif Police Station where Sonam Raghuvanshi has been kept.
She is being taken to Shillong by Meghalaya Police on a transit remand pic.twitter.com/jJuKhuRXLN
— ANI (@ANI) June 10, 2025
राजा रघुवंशी की मौत और सोनम पर शक
सोनम और राजा 23 मई को शिलॉन्ग के पास लापता हो गए थे। 2 जून को राजा का शव एक घाटी के पास मिला। सोनम का कोई पता नहीं चला, जब तक कि वह गाजीपुर में नहीं मिली। सोनम पर शक इसलिए भी बढ़ा है क्योंकि उसका कथित बॉयफ्रेंड राज कुशवाह भी इस मामले में संदिग्ध बताया जा रहा है।
परिवार ने उठाए सवाल, पर सीधे आरोप नहीं
राजा के भाई विपुल रघुवंशी ने बताया कि उन्होंने राज कुशवाह को कभी नहीं देखा लेकिन उसका नाम जरूर सुना है। उन्होंने सोनम पर सीधा हत्या का आरोप नहीं लगाया, लेकिन कहा कि अगर राज इसमें शामिल है तो सोनम भी हो सकती है।
कल से अब तक क्या-क्या हुआ?
- रात 1:40 बजे गाजीपुर के नंदगंज थाना पुलिस ने सोनम को ढाबे से पकड़ा।
- सुबह 4 बजे हॉस्पिटल ले जाया गया।
- 5 बजे सखी सेंटर पहुंचाया गया।
- शाम 4:21 बजे भाई गोविंद पहुंचा।
- 5 बजे मेघालय पुलिस पहुंची।
- 7 बजे मेडिकल कराया गया।
- मंगलवार, 10 जून की सुबह 5.40 पर शिलांग पुलिस सोनम को लेकर पटना के फुलवारी शरीफ थाना पहुंच गई। यहीं पर शिलांग पुलिस दोपहर 12:00 बजे तक रहेगी।
- शिलांग पुलिस सोनम को लेकर पटना एयरपोर्ट पहुंच चुकी है।
ये भी पढ़ें: क्या करते थे इंदौर में राजा रघुवंशी, होती थी कितनी कमाई? हत्याकांड के बाद पूरे देश में बने चर्चा का विषय












Click it and Unblock the Notifications