Sonam Raghuvanshi के चैट से जुड़ रही साजिश की कड़ियां, बॉयफ्रेंड से राजा के लिए कही थी शॉकिंग बात
Sonam Raghuvanshi Case: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस की जांच चल रही है। पुलिस आरोपी पत्नी सोनम उसके बॉयफ्रेंड राज और तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर से पूछताछ कर रही है। पांचों की कॉल डिटेल और चैट भी खंगाली जा रही है। राजा से शादी के अगले दिन से ही सोनम अपने बॉयफ्रेंड राज से चैट करने लगी थी। उसकी वॉट्सऐप चैट से खुलासा हुआ है कि शादी के तीसरे दिन बाद ही उसने राज के साथ मिलकर मारने की प्लानिंग शुरू कर दी थी। इसके अलावा, उसने राजा के बारे में अपने बॉयफ्रेंड से कहा था कि वह मेरे करीब आने की कोशिश कर रहा है।
Sonam Raghuvanshi के चैट से हुए हैरान करने वाले खुलासे
पुलिस की जांच में पता चला है कि सोनम रघुवंशी ने अपनी शादी के बाद बॉयफ्रेंड राज से चैट पर काफी बात की थी। इसी दौरान उसने राजा के बारे में कहा था कि वह करीब आना चाहता है। मुझे यह सब बिल्कुल पसंद नहीं है। इसके अलावा, उसने शादी के बाद राजा को मारने के इरादे से ही शिलॉन्ग जाने का पूरा प्लान बनाया था। हनीमून पर जाने से पहले ही उसने राज के साथ काफी प्लानिंग भी की थी। इतना ही नहीं होटल में रुकने की डिटेल से लेकर लोकेशन तक की सारी डिटेल वह राज तक पहुंचा रही थी।

यह भी पढ़ें: क्या सोनम को नशीली दवा देकर लाया गया था गाजीपुर?
सोनम और राजा की शादी में शामिल हुआ था राज कुशवाहा
पुलिस की जांच में राजा और सोनम की शादी के वीडियो भी सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि दोनों की शादी में राज कुशवाहा शामिल हुआ था। सोनम के पिता की फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों ने बताया है कि राज और सोनम अक्सर फैक्ट्री में मिलते थे और कई बार दोनों बाहर भी जाते थे। बता दें कि राज उम्र में सोनम से 5 साल छोटा है और उसके पिता की प्लाईवुड फैक्ट्री में बिलिंग और मैनेजमेंट का काम देखता था। पुलिस ने राजा रघुवंशी की हत्या में अब तक 5 लोगों को अरेस्ट किया है। शिलॉन्ग पुलिस पांचों से पूछताछ कर रही है।
मीडिया से बात करते हुए सोनम के पिता ने कहा कि राज उनके यहां काम करता था। फैक्ट्री में काम करने की वजह से वह घर के सदस्यों से परिचित था। हालांकि, परिवार ने दोनों के बीच अफेयर की जानकारी होने से इनकार किया है। सोनम का परिवार केस की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहा है।
यह भी पढ़ें: ट्रांजिट रिमांड के बाद सोनम रघुवंशी की कैसी बीती पहली रात?












Click it and Unblock the Notifications