Raja Raghuvanshi Case: 2 मंगलसूत्र लेकर हनीमून पर गई थी सोनम, क्या राजा से पहले राज से भी कर ली थी शादी?
Raja Raghuvanshi Case: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और खुलासा हुआ है। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर जेम्स सिलोम के ससुराल से सोनम का बैग बरामद किया है। इसमें दो मंगलसूत्र मिले हैं। अब सवाल उठ रहा है कि क्या सोनम ने राजा से पहले राज से भी शादी कर ली थी? दो मंगलसूत्र इस ओर इशारा कर रहे हैं कि शायद सोनम और राज ने शादी की थी।
बता दें कि राजा की हत्या के बाद सोनम और राज इंदौर में जिस किराए के फ्लैट में रुके थे उसे ब्रोकर सिलोम जेम्स ने ही दिलाया था। अब उसकी ससुराल से सोनम का बैग पुलिस ने बरामद किया है उसमें दो मंगलसूत्र के अलावा राजा की चेन और अंगूठी भी मिली है।

राजा के परिवार की मांग, सोनम के घर की भी तलाशी हो
राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने सोनम के परिवार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके घर की भी तलाशी होनी चाहिए। सोनम को शादी में 17-18 लाख के जेवर हमने दिए थे। राजा की डेड बॉडी से सोने की चेन, अंगूठी और ब्रेसलेट गायब थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि सोनम के बैग से जो दूसरा मंगलसूत्र मिला है वह उसे राज ने ही दिया था। इंदौर से लौटकर सोनम अपने साथ लेकर गए सारे गहने जेम्स को बैग में करके दिए थे जिसे उसने अपनी ससुराल में छुपा दिया।
यह भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi Case: कौन है प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स, जिसने की सोनम-राज की सबूत मिटाने में मदद?
Raja Raghuvanshi Case: सिलोम जेम्स की पत्नी से भी पूछताछ
राजा रघुवंशी केस में प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स की पत्नी ने कहा कि इन सबके पीछे फ्लैट का मालिक लोकेंद्र तोमर जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि तोमर ने जेम्स को धमकी दी थी कि अगर वह बैग नहीं छुपाएगा, तो वह उसे फ्लैट के लिए दिए 3 लाख रुपये एडवांस की रकम वापस नहीं करेगा। पुलिस पूछताछ के लिए सिलोम की पत्नी को लेकर गई थी, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया था। पुलिस ने इस हत्याकांड में फ्लैट मालिक लोकेंद्र तोमर, प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स और फ्लैट का गार्ड बल्लू को भी अरेस्ट किया है।
राजा रघुवंशी के परिवार ने फिर की नार्को टेस्ट की मांग
राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन और सचिन ने एक बार फिर आरोपियों का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। विपिन रघुवंशी ने कहा, 'हमने सोनम को 17-18 लाख के जेवर दिए थे जिसे लेकर वह शायद हनीमून पर गई थी। राजा की चेन, अंगूठी जेम्स के घर से मिली है। यह सब बहुत उलझा हुआ है। आरोपी लगातार अपने बयान बदल रहे हैं। हम चाहते हैं कि उनका नार्को टेस्ट कराया जाए, ताकि हमारा केस कमजोर न हो। हम चाहते हैं कि इस हत्याकांड में शामिल सभी लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और कोई आरोपी बचना नहीं चाहिए।'
यह भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi Case: सोनम-राज पर ड्रग्स लेने का आरोप, रघुवंशी परिवार ने की थर्ड डिग्री देने की मांग












Click it and Unblock the Notifications